फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maharishi Ved Vyas Bastali's team first in Kho-Kho

खो-खो में महर्षि वेद व्यास बस्तली की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Ved Vyas Bastali's team first in Kho-Kho
निसिंग। गांव मंजूरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर 17 व 19 आयु वर्ग के खो-खो मुकाबलों में महर्षि वेदव्यास स्कूल बस्तली के खिलाड़ी प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर 17 सॉफ्टबॉल में आर्य विद्यापीठ बस्तली प्रथम व मॉडल संस्कृति स्कूल निसिंग द्वितीय रहे। वहीं बेसबॉल के अंडर 17-19 मुकाबलों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम व आर्य विद्यापीठ बस्तली दूसरा स्थान पाया। फुटबॉल के अंडर-19 मुकाबलों में खेडी नरू अव्वल व आर्य स्कूल बस्तली द्वितीय रही। जबकि अंडर-17 फुटबॉल में आर्य बस्तली ने मॉडल संस्कृति स्कूल निसिंग की टीम को हराया। अंडर-19 बैडमिंटन में राजकीय मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वंश ने प्रथम व प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला के रक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 में प्रताप स्कूल जुंडला के पीयूष ने प्रथम व राजकीय स्कूल बांसा के वंश ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 17 हैंडबॉल में आर्य विद्यापीठ बस्तली प्रथम व कन्हैया पब्लिक स्कूल बडौता दूसरे स्थान पर रहे। खेलों का शुभारंभ बीईओ सतपाल सिंह और प्रधानाचार्य सुनीता नरवाल ने किया। निर्णायक की भूमिका सुलेंद्र डीपी हथलाना, धर्मेंद्र, सूरजपाल गोंदर, सतनाम सिंह व विनोद मंजूरा ने अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में शुभम, अंकुश ने मारी बाजी
इंद्री। सरकारी स्कूल के खेल मैदान में खंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राममूर्ति शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। अंडर 17 की 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, मोहित द्वितीय और अंडर 19 में अंकुश व राजबीर प्रथम, पंकज व रमेश ने द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 19 की 200 मीटर दौड़ में विशाल व बलदेव सिंह प्रथम और मोहित व सुरेश ने द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 400 मीटर दौड़ में कुश व सुखदेव सिंह प्रथम और मोहित व सुरेश द्वितीय रहे। अंडर 19 की खो-खो में शहीद ऊधम सिंह स्कूल ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्याना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 17 में गढ़ी जाटान सरकारी स्कूल प्रथम व सरकारी स्कूल ब्याना द्वितीय स्थान पर रहे। सचिव खेल अधिकारी सुमित्रा शर्मा, खेल इंचार्ज संदीप संधू, उप सचिव डॉ गुरनाम, अनिल कुमार डीपीई, बलविन्द्र सिंह पीटीआई, धीरज डीपीई, बलवान डीपीई और प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

सौ मीटर दौड़ में शरणदीप रहे अव्वल
असंध। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध के खेल मैदान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ के मुकाबले हुए। अंडर-19 में 100 मीटर लड़कों की दौड़ में जेपीएस अकादमी के शरणदीप प्रथम, एसबीएस पोपडा के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरडाना के अंश प्रथम और हैप्पी द्वितीय रहे। अंडर-19 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालवन की तन्नु प्रथम और बीडीपीआर उपलाना की सलीनी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में बाहरी स्कूल के रोहित प्रथम, हिमालय पब्लिक स्कूल के अनुज दूसरा स्थान पर रहे। अंडर-19 200 मीटर लड़कों की दौड़ में जेपीएस अकादमी के छात्र शरणदीप ने पहला, पाढ़ा स्कूल के दीपक दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ अंडर-17 लड़कियों में उपलाना की रवीना प्रथम व अंशिका दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में कुमकुम गंगाटेहड़ी पोपड़ा प्रथम, रुपक ज्ञान भारती स्कूल अरडाना द्वितीय व जानकी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक सालवन तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर लड़कों की अंडर-19 दौड़ में जेपीएस अकादमी के हैप्पी प्रथम व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालवन की संगीता दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed