फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maharana Pratap Jayanti will be celebrated on 9th May

Karnal News: नौ मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti will be celebrated on 9th May
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार को रेलवे रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप का बलिदान दिवस मनाया। सर्व समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नपा चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे और उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू राणा, सतपाल राणा सहित अन्य लोगों ने कहा कि हलका विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयासों ने घरौंडा के नए बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप रखा है।

नौ मई को प्रदेश स्तर पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। समाज के लोगों ने हल्का विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से मांग की है कि जन्मोत्सव कार्यक्रम से पहले बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाए। इस अवसर पर अश्वनी राणा पार्षद, अमित गुप्ता पार्षद, टोनी, मोहित, बोबी राणा, शेरू विंग, पार्षद प्रतिनिधि जयभगवान सेन, ओमकार शर्मा पार्षद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed