फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Madam Snakes come out here, there is fear in getting treatment

Karnal News: मैडम! यहां सांप निकलते हैं, इलाज कराने में लगता है डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Madam Snakes come out here, there is fear in getting treatment
मैडम! यहां सफाई नहीं होती, गंदगी से बुरा हाल है। खाली मैदान में जंगल जैसा हाल है। कई बार सांप निकल चुके हैं। इसलिए यहां इलाज कराने में भी डर लगता है। यह बात गांव उपलानी के लोगों ने विधायक दल की अध्यक्ष विधायक सीमा त्रिखा से कही। विधायक दल करनाल शहर में निरीक्षण करने के बाद असंध के उपलानी पीएचसी में औचक निरीक्षण करने पहुंचा था।
विज्ञापन

लोगों ने शिकायत देते हुए यह भी कहा कि पीएचसी में पर्याप्त डॉक्टर भी नहीं है। केवल एक डॉक्टर से काम चल रहा है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी कराने की सुविधा भी नहीं है। इस दौरान मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा से विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि किसी भी पीएचसी पर गांवों के लोग निर्भर होते हैं। आसपास के काफी लोग यहां पर दवाई लेने पहुंचते हैं। ऐसे में हमें जिले की सभी पीएचसी पर ध्यान देना चाहिए और यहां दवाई व दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed