{"_id":"68f9327065b95b5f78001953","slug":"machine-pad-falls-on-under-construction-house-brick-laying-worker-dies-karnal-news-c-18-knl1008-764031-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निर्माणाधीन मकान में मशीन का पैड गिरा, ईंट चढ़ा रहे श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निर्माणाधीन मकान में मशीन का पैड गिरा, ईंट चढ़ा रहे श्रमिक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेरठ रोड स्थित नगला चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की ईंट चढ़ाने वाली मशीन का पैड गिरने से मजदूर मोहिदीनपुर निवासी सुभाष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैड मशीन का नट टूटने से गिरा था। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिवार ने ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलौरा चौकी में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
मोहिदीनपुर निवासी संदीप ने बताया कि उसके चाचा सुभाष ठेकेदार विक्रम के पास काम करते थे। ठेकेदार ने मंगलौरा निवासी विपिन के नगला चौक क्षेत्र में मकान के निर्माण का ठेका लिया हुआ था। सोमवार को यहां उनके चाचा भी ईंटें उठाकर मशीन से ऊपर पहुंचाने का काम कर रहे थे, सुभाष नीचे मशीन में ईंटें लोड करते थे और ऊपर दूसरा मजदूर उन्हें उतारता था। इसी दौरान अचानक मशीन का एक नट टूट गया और पैड टूटकर नीचे गिर गया। जिस समय पैड गिरा, ठेकेदार और सुभाष दोनों नीचे खड़े थे। दोनों को चोटें आई थी।
मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूर दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां सूचना मिलते ही दोनों के परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर मजदूर को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मधुबन थाना के जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में पैड नीचे गिरा था।
विज्ञापन
मशीन की मरम्मत होती तो न टूटता नट
भतीजे संदीप ने बताया कि सुभाष के दो बेटे अरविंद (32) और अंकुश (28) हैं, जबकि बेटी सुमन (25) की शादी हो चुकी है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी की जान न लें। आरोप है कि हादसा ठेकेदार विक्रम और मकान मालिक विपिन की लापरवाही के कारण हुआ। मशीन खराब थी और नट ठीक नहीं करवाया गया था। उसी के टूटने से पैड गिरा और सुभाष की मौत हो गई।