फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Looted goods after kicking and dropping them in the fields with a bike

लात मारकर बाइक से खेतों में गिराकर लूटा सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Looted goods after kicking and dropping them in the fields with a bike
करनाल। बाइक सवार लुटेरों ने रात में घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को लात मारकर खेतों में गिरा दिया और लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव कतलाहेड़ी निवासी विकास कुमार ने बताया कि जुंडला में उनकी बिजली के समान की दुकान है। उनके ही गांव के सतीश कुमार की भी वहां फोटोग्राफर की दुकान है। दोनों एक ही बाइक पर गांव में जाते हैं। वह और सतीश अपनी-अपनी दुकान बंद कर बाइक पर गांव कतलाहेड़ी आ रहे थे। असंध रोड से कतलाहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर जैसे ही मुड़े उनके पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और रोकने लगे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा था, इसलिए उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो दूसरी बाइक पर बैठे एक युवक ने उनकी बाइक को लात मार दी, इससे वे खेतों में गिर गए। इसके बाद दोनों उनका बैग, दुकान की चाबी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed