{"_id":"644d826eae1070158f0318a4","slug":"looted-five-thousand-from-the-truck-driver-snatched-the-car-key-from-the-manager-karnal-news-c-18-knl1031-107045-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक चालक से पांच हजार लूटे, मैनेजर से कार की चाबी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक चालक से पांच हजार लूटे, मैनेजर से कार की चाबी छीनी
Sun, 30 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित मैनेजर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑल्टो कार सवार लुटेरों ने शनिवार रात लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम दिया। पहले हाईवे पर एक आईशर ट्रक चालक से मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटे फिर कुछ देर बाद सेक्टर-12 में एसपीडीसी कार्यालय के पास आईएएफएल हाउसिंग के ब्रांच मैनेजर को लूटने का प्रयास किया। जहां लोगों के इकट्ठा होने की वजह से बदमाश कार नहीं लूट सके, लेकिन कार की चाभी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पानीपत के गांव उरलाना खुर्द निवासी जगतार सिंह जींद में आईएएफएल हाउसिंग के ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी कंपनी की क्लोजिंग चल रही है और वह करनाल में सेक्टर-7 की ब्रांच में आए थे। काम खत्म करने के बाद खाना खाने के लिए वह साईं ढाबे में जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर पहुंचते ही एक ऑल्टो कार सवार पांच से छह युवकों और एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिस पर वह नहीं रुके और ओवरटेक कर आगे बढ़ गए। इन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें रोका और कार से उतारकर उनके साथ मारपीट की। कार को छीनने का प्रयास किया, इतने में वहां लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए, जिस पर बदमाश उनकी कार की चाभी लेकर फरार हो गए। जगतार सिंह ने बताया कि युवकों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है।
इस वारदात से कुछ देर पहले इन्ही बदमाशों ने हाईवे पर एक आईशर ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लूटे थे। ट्रक चालक दिल्ली जा रहा था, इसी दौरान ऑल्टो कार सवार बदमाश आए और उन्हें टक्कर मारने का आरोप लगाया। ट्रक चालक को पीटा और उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में ट्रक चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। उसके मालिक से दिल्ली में पुलिस ने बात की, जिस पर बाद में शिकायत देने के लिए कहा गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को जाने दिया। दोनों वारदात में पीड़ित कार का नंबर नहीं नोट कर सके हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है।