फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Loot Accused on three days remand

धान लूटने का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Fri, 22 Nov 2013 11:58 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 22 Nov 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
Loot Accused on three days remand
धान के ट्रक लूटने के तीन आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मुख्य आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं शेष तीन अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया सीआईए प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में आरोपी असबीर उर्फ भीरी वासी रमाणा ने कबूला कि उसे योजना के तहत गांव के ही दिलबाग उर्फ बागा ने षड़यंत्र के तहत ज्योतिसर रोड पर रेलवे फाटक के पार सफेदा के पेड़ से बांधा था।

 उसने राहगीरों को आवाज देकर पुलिस को सूचना देने की कहाष तब उसके बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने उसे आजाद किया। धान वह और उसके साथी पहले ही ठिकाने लगा चुके थे। आरोपी असबीर ने कबूला कि उसका साथी रामनिवास वासी छातर जीरी को इधर-उधर करने के लिए ट्रक लेकर आया था।
विज्ञापन


जिसमें कुछ बैग धान लोड करके उसे सिरसा बेचने के लिए रवाना कर दिया गया। माल ठिकाने पर पहुंचाने के बाद रामनिवास से ट्रक को आसपास क्षेत्र में ही कहीं पर खड़ा करने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया असबीर सहित रमेश और राजबीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 386 बैग धान बरामद कर ली गई। शेष के लिए रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed