फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lok Sabha Satta Ka Sangram Amar ujala Rath in Karnal of Haryana

सता का संग्राम: करनाल पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, नेताओं ने बताया अपनी पार्टियों का विजन

Mon, 20 May 2024 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 06:28 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा की हॉट सीट करनाल लोकसभा क्षेत्र में है। इस दौरान टीम शाम को करनाल पहुंची और नेताओं से बातचीत की।

विज्ञापन
Lok Sabha Satta Ka Sangram Amar ujala Rath in Karnal of Haryana
सता का संग्राम: अमर उजाला की टीम पहुंची करनाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की टीम सत्ता संग्राम विषय पर चर्चा के लिए करनाल पहुंची। यहां टीम ने अलग अलग पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। करनाल में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस आप गठबंधन से दिव्यांशु बुद्धिराजा व जननायक जनता पार्टी से देवेंद्र कादियान मैदान में हैं। यहां पर टीम ने चुनावी माहौल के साथ साथ नेताओं के विजन को जाना। 

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां भाजपा नेता नवीन बत्रा ने कहा कि करनाल की जनता ने मनोहर लाल के कार्यों को देखा है। करनाल की जनता उनका प्रत्याशी के रूप में स्वागत कर रही है। उनके नारे हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ है। वहीं विरोधों पर कहा कि दूसरे दलों के नेता उनका विरोध कर रहे हैं। ये राजनीतिक विरोध होते हैं। जनमानस की भावना अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेता रजत लाठर ने कहा कि दिव्यांशु बुद्धिराजा भारी मतों से जीत रहे हैं। भाजपा ने रिजेक्टेड सीएम को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जिसको पार्टी ने ही सीएम पद से रिजेक्ट कर दिया उसे जनता कहां चुनेगी। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन और अग्निवीर के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। लाठर ने महंगाई, सरपंचों के मुद्दे, कालाधन, बेरोजगारी आदि विषयों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 25 मई भाजपा गई। हर कोई भाजपा को हराने के लिए 25 मई का इंतजार कर रहा है। 

इसपर जवाब देते हुए नवीन बत्रा ने कहा हुड्डा सरकार के राज में और मनोहर लाल के राज में किसने कितनी नौकरियां दी ये कंपेरिजन करें। वहीं उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा अपने बेटे को सबकुछ बनाना चाहते हैं। 

आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट निर्मल सिंह ने कहा कि करनाल में सबसे बड़े मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, भ्रष्टाचार और रोजगार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। रिश्वत लेते अधिकारी पकड़े जाते हैं और सीएम एक्शन नहीं लेते। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने रोजगार नहीं दिया इसलिए युवा विदेश जाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार, विकास के नाम पर क्यों वोट नहीं मांग रही है। वहीं उन्होंने कहा कि करनाल में पीएम आवास भी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल को अब वोट के लिए गली गली घुमना पड़ रहा है। वहीं राम मंदिर पर कहा कि यह भाजपा ने नहीं कोर्ट ने बनवाया है, कोर्ट के फैसले पर बना है। 


उन्होंने अंबानी अदाणी के लोन माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल तीसरे नंबर पर रहेंगे। उनका यहां अस्तित्व नहीं है। उन्हें बीच में ही क्यों हटा दिया गया। 
वहीं गली गली वोट मांगने पर नवीन बत्रा ने कि ये तो एक राजनेता का लोकतंत्र में काम होता है। हम वोट की अपील करते हैं जनता वोट देती है। वहीं उन्होंने राम मंदिर कोर्ट द्वारा बनवाए जाने पर कहा कि जब कोर्ट इनके नेता को जेल में डालते है तो ये भाजपा पर आरोप क्यों लगाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed