फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lok Sabha elections, Five-member committee formed by JJP, After decision on alliance

हरियाणा लोकसभा चुनाव: पांच सदस्यीय कमेटी गठित, सात दिन में रिपोर्ट आने के बाद गठबंधन पर फैसला लेगी जजपा

Mon, 04 Mar 2024 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 09:48 AM IST
सार

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा बयान दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस को समझौते में कुरुक्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी को देनी पड़ी है। इस बात से कांग्रेस की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections, Five-member committee formed by JJP, After decision on alliance
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के घरौंडा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है, जोकि एनडीए के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पीएसी को सौंपेगी। उसके बाद चुनाव को लेकर आगामी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बड़ी पार्टी को बैसाखी की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की सयुंक्त सभा में पहुंचे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को समझौते में कुरुक्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी को देनी पड़ी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को 14 फसलों पर एमएसपी दे रही है, जबकि पंजाब सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि जजपा केंद्र सरकार को कांशी राम व ताऊ देवी लाल को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरदावरी की समय सीमा 15 तक बढ़ाई : उप मुख्यमंत्री
पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के सवाल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने जा रही है और गिरदावरी भी चल रही है, उसे 15 मार्च तक और बढ़ा दिया गया है। किसान अपनी फसलों का नुकसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed