फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Loan agent hanged himself inside his house and committed suicide.

Karnal News: घर के अंदर फंदा लगाकर लोन एजेंट ने दी जान

Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Loan agent hanged himself inside his house and committed suicide.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल।
शाम नगर में लोन करवाने वाले 42 वर्षीय एजेंट धमेंद्र ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेला था। पत्नी अनीता काम पर गई हुई थी। सोमवार शाम को जब पत्नी लौटी तो पति को फंदे से लटका पाया। थाना शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया है।
अनीता ने पुलिस को बताया कि पति धर्मेंद्र पर चांद सराय की एक महिला लगातार लोन करवाने के लिए दबाव बना रही थी। पति ने पहले भी महिला का एक लोन करवाया था। महिला उसे समय पर नहीं चुका पाई थी। इस कारण से उन्होंने महिला को मना कर दिया था। लेकिन महिला लगातार उनके पति पर दबाव बना रही थी। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि पति धर्मेंद्र दिनभर सामान्य था और उनकी (पति) बहन के यहां लड़की होने पर जन्मदिन की बधाई देने भी गए थे। उनका आपसी झगड़ा नहीं था। वह सोमवार को काम से लौटी तो पति का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

शाम नगर में धर्मेंद्र नामक युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लोन करवाने से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। -प्रवीन कुमार, प्रभारी, थाना शहर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed