फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Liquor was hidden in compost bins

खाद के कट्टों में छिपाई हुई थी शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Liquor was hidden in compost bins
करनाल। हरियाणा की अंग्रेजी शराब की तस्करी राजस्थान व गुजरात आदि राज्यों में किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सीआईए वन टीम ने खाद से भरे कैंटर में शराब छिपाकर ले जा रहे दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से शराब की 352 पेटियां बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 17 दिसंबर को रात के समय सीआईए 1 के रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई शुरू की। आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ सोनू मिस्त्री निवासी शांति नगर करनाल, मनीष कुमार निवासी घीड़ जिला करनाल व अशोक कुमार उर्फ बबली निवासी गली नंबर एक हांसी रोड करनाल गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि यह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लाकर गुजरात में शराब की तस्करी करने का काम करते हैं वह एक कैंटर में खाद के कट्टों के बीच में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपा कर चंडीगढ़ से गुजरात लेकर जाने वाले हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर टीम द्वारा रंबा मोड जीटी रोड तरावड़ी पर नाकाबंदी की गई। तो कैंटर नीलोखेड़ी की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया तो उस रुकवाया गया। इस दौरान गाड़ी में से एक व्यक्ति उतरकर भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी में बैठे बाकी दो व्यक्तियों को काबू कर लिया, जो मनीष कुमार व अशोक कुमार उर्फ बबली है। फरार तीसरे व्यक्ति का नाम राजेंद्र सिंह उर्फ सोनू है। टीम द्वारा कैं टर की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर गाड़ी में लोड देसी खाद के कट्टों के नीचे से 30 पेटी रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब, 31 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, 241 पेटी मैकडॉल्स अंग्रेजी शराब जो प्रत्येक पेटी में 12-12 बोतल शराब बरामद हुई। इसके अलावा 50 पेटी मैकडॉल्स अंग्रेजी शराब जिसमें प्रत्येक पेटी में 24-24 अद्धे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद शराब की सभी 352 पेटियों में कुल 4224 बोतल अनाधिकृत बिक्री वाली शराब बरामद हुई। इसके अलावा गाड़ी में लोड खाद के 80 कट्टों व कैंटर को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध तस्करी का मुख्य आरोपी मौके से फरार होने वाला राजेंद्र सिंह उर्फ सोनू है। आरोपी पिछले काफी समय से शराब की तस्करी का काम करते हैं। आरोपी चंडीगढ़ से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर उसे अलग-अलग प्रकार के सामान से भरे कैंटर में सामान के बीच में शराब छिपाकर राजस्थान के जोधपुर लेकर जाते हैं और जोधपुर से अलग-अलग गाड़ियां में भरकर गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जाती है। आरोपी इस अवैध शराब को चार गुना तक मंहगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed