फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Liquor manufacturing busted, goods seized

Karnal News: शराब बनाने का भंडाफोड़, सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Liquor manufacturing busted, goods seized
- पॉलिथीन में भरकर जमीन में दबाया गया था 3640 लीटर लाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की टीमों ने बुधवार को शराब बनाने का भंडाफोड़ करते हुए नशा तस्करों को काबू किया है। असंध थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि खिजराबाद गांव में बड़े स्तर पर कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वहां जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया तो पाॅलीथिन में भरकर जमीन में बड़े गड्ढे खोदकर दबाया गया 3640 लीटर लाहन बरामद किया गया। पुलिस टीम ने एक आरोपी कुलवंत निवासी डेरा गांव खिजराबाद को काबू किया। जांच के दौरान सामने आया कि इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ थाना असंध में करीब 10 मामले आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज हैं। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के नाम का भी खुलासा किया है जिसकी तलाश शुरू कर दी है।
अफीम की कर रहा था खेती, पकड़ा गया
सीआईए असंध की टीम के इंचार्ज मनदीप सिंह के अनुसार निसिंग क्षेत्र से एक आरोपी सुखदेव सिंह निवासी महमल थाना निसिंग को अफीम के पौधे उगाने के आरोप में उसके खेत से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा उगाए गए 48 पौधे कब्जे में लिए। वहीं आरोपी जसबीर सिंह निवासी डेरा रायसिख, खिजराबाद को उसके डेरे से 36 बोतल कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट सेक्टर-7 से निर्मल विहार मोड़ पर नाकाबंदी करके आरोपी शंभुदास निवासी बेगुसराय, बिहार हाल किरायेदार बैडमिंटन वाली गली निर्मल विहार को 260 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। इसके अलावा तीन टीमों ने थाना रामनगर, थाना तरावड़ी और थाना बुटाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी कुलदीप निवासी बहरूट थाना लाडवा कुरुक्षेत्र को तरावड़ी क्षेत्र से अफीम के साथ काबू किया। आरोपी दलेर सिंह निवासी डेरा कमालपुर थाना बुटाना को सात किलो चुरापोस्त व 290 ग्राम अफीम व आरोपी पंकज कुमार निवासी बनी थाना महेशकुट भीर को पश्चिमी यमुना नहर के पास थाना रामनगर क्षेत्र से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed