फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Light showers in the morning, dark clouds throughout the day, rain alert for seven days

Karnal News: सुबह हल्की फुहार, दिनभर छाए रहे काले बादल, सात दिन तक बारिश का अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Light showers in the morning, dark clouds throughout the day, rain alert for seven days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम ने फिर से करवट ली है। जिले में शुक्रवार को सुबह बरसात की हल्की फुहार पड़ी। सड़कें भी पूरी तरह से गिली नहीं हुई। दिनभर काले बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान पिछले दो दिनों से 31.2 डिग्री सेल्सियस ही है जबकि न्यूनतम तापमान में करीब दो अंक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मार्च का अंत और अप्रैल का आगाज बरसात के बीच होगा।

मौसम के करवट लेने से सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में 2.98 हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश होने व हवा की रफ्तार में परिवर्तन से किसानों को फसल उत्पादन कम होने का डर सताने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी कई दिन बादल छाए रह सकते हैं और सोमवार तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed