{"_id":"696b2b982c8cdccdc502a95c","slug":"liberty-bus-and-several-other-vehicles-collided-after-truck-driver-applied-brakes-in-karnal-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में हादसा: ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से लिबर्टी की बस और कई गाड़ियां आपस में टकराई, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में हादसा: ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से लिबर्टी की बस और कई गाड़ियां आपस में टकराई, महिला की हालत गंभीर
Sat, 17 Jan 2026 11:59 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:59 AM IST
सार
करनाल में नेशनल हाइवे पर करनाल से पानीपत साइड एक ट्रक लिबर्टी की बस के आगे चल रहा था। कोहरा काफी ज्यादा था और ट्रक वाले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे लिबर्टी की बस थी। जो ट्रक के पीछे टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे चल रही कारें आपस में टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 स्थित कुटेल गांव के नजदीक कोहरे का कारण एक ट्रक चालक के ब्रेक लगाने के कारण लिबर्टी की कर्मचारियों से भरी बस टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई चार से पांच कार भी बस के पीछे टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
जबकि लिबर्टी की बस में सवार चालक सहित करीब आठ कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करनाल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर बस चालक और एक महिला कर्मचारी की हालत गंभीर है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। वहीं कई घंटे तक सर्विस लेन से वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन
कोहरे के कारण हुआ हादसा
नेशनल हाइवे पर करनाल से पानीपत साइड एक ट्रक लिबर्टी की बस के आगे चल रहा था। कोहरा काफी ज्यादा था और ट्रक वाले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे लिबर्टी की बस थी। जो ट्रक के पीछे टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे चल रही कारें आपस में टकरा गई। बस में सवार 10 से 12 लोगों में से चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं। बस सवार सभी करनाल से लिबर्टी में काम करने के लिए जा रहे थे। वहीं कारो में सवार लोगों को भी गुम चोटे आई है। बस का ड्राइवर और एक महिला बुरी तरह से घायल हुए है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन आपस में टकराए है। कोहरे के कारण हादसा हुआ है। हादसे में लिबर्टी की एक महिला कर्मी व बस चालक गंभीर है। पुलिस क्रेन की मदद से जाम को खुलवा रही है।