{"_id":"579a51bb4f1c1b967021e578","slug":"letters-sent-to-the-president-and-the-governor-expressed-opposition-gnm-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजा पत्र, जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजा पत्र, जताया विरोध
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पोस्टकार्ड भेजती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम-जीएनएम छात्रा संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर के फार्मेसी कॉलेेजों की सैकड़ों छात्राओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को शिकायत पोस्टकार्ड भेजे। छात्राओं का नेतृत्व संयोजक तेजस्विनी ने किया और छात्राओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए जीटी रोड स्थित गांधी फार्मेसी कॉलेज के सामने स्थित पोस्ट बॉक्स में अपने शिकायत पोस्टकार्ड प्रेषित किए।
विज्ञापन
संघर्ष समिति की संयोजिका तेजस्विनी ने बताया कि जो छात्राएं अब फाइनल में पढ़ रही हैं, उनके द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी नहीं हुई है। प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई थी लेकिन अभी तक उसकी मार्कशीट भी नहीं दी गई। इससे छात्राओं का भविष्य दांव पर लगता नजर आ रहा है। इससे परेशान होकर पूरे प्रदेश की छात्राओं ने आज सभी जगह सामूहिक रूप से राज्यपाल और राष्ट्रपति को अपनी शिकायत लिखकर पोस्ट की है।
विज्ञापन
रूबी, कीर्ति, शोभिता, मनप्रीत, सुमन, रीतु, स्वाति, अनीता, पूनम और सैकड़ों छात्राओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के झूठे वायदों की पोल खुल चुकी है। सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सच्चाई सबके सामने है। छात्राओं ने कहा कि सरकार के अभियान की पोल उस समय सबके सामने खुली थी जब पिछले वर्ष एएनएम, जीएनएम की छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया था। छात्राओं ने बताया कि पहले परीक्षा के परिणाम के लिए संघर्ष किया था और अब फिर पिछले दो साल से परीक्षाएं नहीं करवाई गई है। इसके लिए छात्राएं संघर्ष कर रही हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि सरकार से इतनी बार अपील करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। छात्राओं ने बताया कि सरकार ने घोषणा की थी कि 31 जुलाई को डेटशीट जारी कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं है। कार्यक्रम में एसएफआई के जिला संयोजक अश्वनी आजाद और एसएफआई कार्यकर्ता एवं विभिन्न कालेजों की नर्सिंग छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
एक अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री के फोन पर करेंगे मैसेज
एएनम-जीएनम छात्रा संघर्ष समिति की नेतृत्व संयोजक तेजस्विनी ने बताया कि पूरे प्रदेश की एएनएम और जीएनएम छात्राएं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मोबाइल नंबर पर विरोध स्वरूप टेक्स्ट मैसेज करेंगी। ताकि उनको पता लग सके की प्रदेश की कितनी बेटियां प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान हैं।
ये हैं मुख्य मांगें
1. एएनम/जीएनम छात्राओं की परीक्षाएं राज्य सरकार द्वारा करवाई जाएं।
2. 10 जुलाई 2015 को करनाल में प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं पर बनाए गए झूठे केस वापस लिए जाएं।
3. नर्सिंग छात्र/छात्राओं के लिए बोर्ड का गठन करवाया जाए।
4. पिछले वर्ष जारी परीक्षा परिणाम की मार्कशीट जारी की जाए।
5. लंबे समय से खाली पड़े स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग स्टाफ के पदों को भरा जाए।