फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   leave is canceled for two months

डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की दो माह के लिए छुट्टी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
leave is canceled for two months
करनाल। डायल 112 के तहत 32 गाड़ियों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी पर दो महीने तक रोक लगा दी गई है, हालांकि आपातकालीन स्थिति व बीमार होने पर अवकाश लिया जा सकेगा। इसके लिए एसपी गंगा राम पूनिया द्वारा डीएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आपातकालीन स्थिति में कर्मचारी को छुट्टी भी डीएसपी द्वारा ही दी जाएगी। यह निर्देश एसपी द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारी व सभी शाखा प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

13 जुलाई को डायल 112 के तहत ड्यूटी देने वाले कुछ कर्मचारियों ने साप्ताहिक अवकाश की मांग उठाई थी, जिसकी वीडियो भी वायरल की गई है। वीडियो में कुछ कर्मचारियों ने कहा था कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाए, साथ ही विश्राम के लिए कमरे व खाने की व्यवस्था की जाए, क्योंकि कई पुलिस कर्मचारी दूसरे जिले से हैं। एसपी गंगा राम पूनिया ने साफ कर दिया है कि डायल 112 में तैनात कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाएगा। जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। विदित हो कि
विज्ञापन

डायल 112 के तहत हर थाने को दो-दो गाड़ियां दी गई हैं। सिटी व सदर थाना को तीन-तीन गाड़ियां मिली हैं। एक गाड़ी पर एक शिफ्ट में तीन कर्मचारी तैनात रहते हैं। 12-12 घंटे की दो शिफ्ट बनाई गई हैं। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक दोनों शिफ्टों में करीब 192 पुलिस कर्मचारी काम कर रहे हैं। 24 पुलिस कर्मचारी अतिरिक्त हैं। यदि इनमें से कोई कर्मचारी आपातकालीन छुट्टी जाता है या बीमार हो जाता है तो उसके स्थान पर वह कर्मचारी ड्यूटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि कर्मचारियों की छुट्टी बिल्कुल बंद कर दी हैं। आपातकालीन व बीमार होने पर कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को 12 घंटे की ड्यूटी और 12 घंटे का विश्राम दिया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी भी हैं ताकि किसी कर्मचारी के छुट्टी पर जाने के बाद वह कार्य कर सके।
-गंगा राम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed