फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   leather factory owner arrested

चमड़ा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
leather factory owner arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। चमड़ा फैक्टरी में हौद की सफाई करते समय जहरीली गैस चढ़ने से तीन श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस जारी कर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी तलब की थी, जिसमें जमीन की सीएलयू से लेकर फैक्टरी में कार्यरत स्टाफ एवं श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन की तरफ से बीमा कवर दिए जाने का पता लगाने सहित ईएसआई व पीएफ काटने संबंधी रिकॉर्ड जांचा जाना था।
उधर अस्पताल में उपचाराधीन तीनों श्रमिकों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनके स्वास्थ्य में वांछित सुधार को देखते हुए देर शाम चिकित्सक द्वारा उन्हें आईसीयू वार्ड से निकाल कर एचडीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब उन्हें किसी भी वक्त अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। भीम बहादुर की पत्नी सीता ने बताया कि उनके पति व उपचाराधीन अन्य दोनों लोगों की सेहत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। दो दिन पूर्व रविवार को मुगल माजरा चौक पर संजय लेदर फैक्टरी में हौद से गंदा पानी निकालते समय जहरीली गैस चढ़ने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन श्रमिको को बेहोशी की हालत में करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जो उपचाराधीन हैं। इस संबंध में कुंजपुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने खुलासा किया कि फैक्टरी के सभी श्रमिकों एवं कर्मियों का फैक्टरी प्रबंधन द्वारा पीएफ और ईएसआई काटा जा रहा था। संस्थान नियमानुसार रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed