फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Larvae found in 4412 out of 8.47 lakh houses in the district, notice served to 2232

Karnal News: जिले में 8.47 लाख घरों में से 4412 में मिला लार्वा, 2232 को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in 4412 out of 8.47 lakh houses in the district, notice served to 2232
करनाल। जिले में धीरे-धीरे डेंगू पांव पसारने लगा है। प्रतिमाह डेंगू के केस भी बढ़ रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने पिछले आठ माह पांच दिनों तक 847171 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें से 4412 घरों में लार्वा मिला और 2232 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही हैं। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत और जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने वीरवार को 7773 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 102 घरों में लार्वा मिला और टीमों ने 42 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 3051 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 25 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। संवाद
विज्ञापन

रविवार को मनाए ड्राई डे
मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
माह अनुसार डेंगू के पॉजिटिव केसों पर एक नजर
माह केस
जनवरी 01
फरवरी 01
मार्च 00
अप्रैल 01
मई 01
जून 02
जुलाई 04
अगस्त 11
सितंबर 04
कुल 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed