फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land erosion in Markanda river threatens homes

Karnal News: मारकंडा नदी में भूमि कटाव से घरों को खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Land erosion in Markanda river threatens homes
मुलाना। हेमा माजरा गांव में करीब 10 घर रोज भय के साये में जी रहे हैं। मारकंडा नदी भूमि कटाव कर उक्त घरों के नजदीक पहुंच गई है। इससे पीड़ित परिवार रात भी जाग कर काट रहे हैं। पीडितों के घर और मारकंडा नदी के बीच करीब 100 फीट की दूरी रह गई है जोकि पिछले साल करीब 2500 फीट थी।
विज्ञापन

पीडितों के अनुसार अगर भूमि कटाव इसी प्रकार जारी रहा तो कुछ समय बाद उनके घर मारकंडा नदी में समा जाएंगे। उन्होंने इस बारे विभाग को शिकायत सौंपी है, लेकिन एक साल से कोई कार्यवाही होती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही
हेमामाजरा वासी करमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर ,बलजिंदर, अवतार सिंह, दयाला राम, ज्योति, मनजीत और शकुंतला आदि ने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ में मारकंडा नदी में काफी भूमि कटाव हुआ था। इससे उनके घर और मारकंडा नदी की दूरी घट गई। तब उन्होंने विभाग को शिकायतें सौंपी थी ताकि मारकंडा नदी किनारे विभाग किसी प्रकार भूमि कटाव रोक सके और उनके घर बच सकें। लेकिन विभाग की तरफ से कुछ नहीं किया गया। 2023 में काफी भूमि कटाव हुआ। इसके बाद पिछले दिनों मारकंडा नदी में आए पानी से फिर भूमि कटाव शुरू हुआ जोकि कुछ ही दिनों कई फीट हुआ। मारकंडा नदी उनके घरों के नजदीक आने लगी। जिस प्रकार से पिछले दिनों से यहां पर भूमि कटाव हो रहा है, उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ ही दिनों में उनका घर मारकंडा नदी में समा जाएगा। अगर पहाड़ों में ज्यादा बरसात हुई तो निश्चित तौर भूमि कटाव अधिक तेजी से होगा। पीड़ित परिवार ने विभाग से मारकंडा नदी का भूमि कटाव रोके जाने और उनके घरों को मारकंडा नदी में समा जाने से रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में पानी से गिर गए थे घर
2022 में मारकंडा नदी का पानी ज्यादा आने के कारण उनके घरों तक मार हुई थी। इसमें दयाला राम और बलजिंदर के घर पानी की चपेट में आने के कारण गिर गए थे। मकान मालिक की मानें तो उन्हें कोई मुआवजा तक नहीं मिला। उनका कहना है कि हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतें देने के बाद भी कई फीट तक भूमि कटाव हो गया है।
वर्जन
शिकायत मिली है। इस पर उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का प्रयास कराया जाएगा।
नितिश चंदेल, एसडीओ नहरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed