{"_id":"69d17988afb224404604f7ae","slug":"lakshita-of-karnal-won-gold-in-the-womens-400m-race-karnal-news-c-18-knl1018-879507-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में करनाल की लक्षिता ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में करनाल की लक्षिता ने जीता स्वर्ण
Sun, 05 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में आयोजित 1500 मीटर दाैड़ में हिस्सा लेती महिला खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को कर्ण स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। दोदिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन हुई महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में करनाल की लक्षिता ने स्वर्ण जीता। वंशिका भिवानी ने रजत और रेणु सोनीपत ने कांस्य जीता। पूरे प्रदेश से करीब 700 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
महिलाओं की डिस्कस थ्रो में हिसार की रिद्धि ने स्वर्ण, जींद की महक ने रजत और जींद की ही नैंसी ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में साहिल कादियान झज्जर ने स्वर्ण, रुद्र पानीपत ने रजत और धीरज साहू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा टीम में खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि खिलाड़ी अपने अंदर की कमी को जान सकें और अगले साल और मेहनत करके प्रतियोगिता में हिस्सा लें।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र बांगर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सदस्य विकास गहलावत, सतीश पंघाल, एथलेटिक्स कोच प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणा
पुरुषों की ट्रिपल जंप : हर्ष भिवानी स्वर्ण पदक, तुषार चोपड़ा पानीपत रजत पदक, विवेक तंवर भिवानी कांस्य पदक
महिला वर्ग की ट्रिपल जंप : शशि भिवानी स्वर्ण पदक, प्रतिभा झज्जर रजत पदक, भूमिका भिवानी कांस्य पदक
महिलाओं की 100 मीटर दौड़ : हर्षिल जींद स्वर्ण पदक, मनप्रीत कौर कैथल रजत पदक, जिया रोहतक कांस्य पदक
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ : दीपांशु झज्जर स्वर्ण पदक, देवेंद्र हिसार रजत पदक, जतिन कुमार रेवाड़ी कांस्य पदक
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ : मनीष कुमार स्वर्ण पदक, धर्मेंद्र भिवानी रजत पदक, सागर सैनी फरीदाबाद कांस्य पदक
पुरुषों की पोलवाल्ट : परवीन भिवानी स्वर्ण पदक, स्वास्तिक भिवानी रजत पदक, हितेश जाखड़ झज्जर ने कांस्य पदक
पुरुषों की 3000 मीटर स्टेपल चेज : भूपजोत जींद स्वर्ण पदक, रोहित फतेहाबाद रजत पदक, ओम झज्जर कांस्य पदक
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ : देविंद्र कौर सिरसा स्वर्ण पदक, हिमांशी फरीदाबाद रजत पदक, रिधिमा अम्बाला कांस्य पदक
महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपल चेज : हरमन सिरसा स्वर्ण पदक, गायत्री सिरसा रजत पदक, शशि महेंद्रगढ़ कांस्य पदक