{"_id":"67706298ef28fce4880899d8","slug":"lakhs-of-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-karnal-news-c-18-knl1008-548942-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे लाखों
Sun, 29 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो लोगों से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कैमला गांव निवासी फतेह सिंह व करनाल निवासी दीपक कुमार ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी आरोपी हरमन सिंह से बातचीत हुई थी। आरोपी ने बताया कि भूपेंद्र मान और अजमेर सिंह नाम के व्यक्ति फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। इनके जरिये सिक्योरिटी के तौर पर 28 लाख रुपये जमा करवाने है। उन्होंने 14 मई को रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें दिल्ली बुलाया और फिर मुंबई भेजने की टिकट दी और कहा कि दो दिन में ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में चढ़ा देगा। लेकिन 15 से 30 मई तक कोई इंतजाम नहीं हुआ, वह घर लौट आए और रुपये वापस मांगने लगे तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। संवाद