फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of policemen cheated in the name of committee, case registered

पुलिसकर्मियों से लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of policemen cheated in the name of committee, case registered
हरियाणा पुलिस अकादमी के दो पुलिसकर्मियों के साथ दो व्यक्तियों द्वारा कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। मधुबन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुबन पुलिस कांपलेक्स में रहने वाले एएसआई रमेश चंद और एएसआई नारायण सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि सलीम खान और अयूब खान पुत्र दीवान खान मधुबन एचपीए के क्वार्टर नंबर 139 में रहते हैं, जिनके पास वे हर माह कमेटी के रुपये जमा करते थे। एएसआई रमेश चंद और नारायण सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग कमेटी की निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद उन्हें एक निश्चित राशि मिलनी थी, लेकिन दोनों आरोपियों ने उनके साथ धोखा किया। आरोप है कि इन तीनों कमेटियों की रकम आरोपियों ने उनको नहीं दी, जो छह लाख से अधिक की बताई गई है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed