फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhpati Didi Mahasammelan in Karnal: Chief Minister Manohar Lal will be chief guest, listen to PM live addres

करनाल में लखपति दीदी महासम्मेलन: CM मनोहर लाल बोले- महिलाओं को चूल्हे से तकनीक तक पहुंचाया

Wed, 06 Mar 2024 12:13 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

करनाल में लखपति दीदी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
Lakhpati Didi Mahasammelan in Karnal: Chief Minister Manohar Lal will be chief guest, listen to PM live addres
करनाल में कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल की नई अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहुंचकर करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सौभाग्यशाली दिन है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पीएम ने बहनों के लिए योजनाएं बनाई है कि बहनों को किस तरह लखपति बनाया जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा से इस योजना में तीन लाख महिलाएं शामिल है। योजना के तहत पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, बताया कि 102 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर विभागों में काम दिलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम महिलाओं को चूल्हे से तकनीक तक लेकर गए हैं। कहा कि मातृ शक्ति जब लखपति बनती है तो इसमें परिवार भी साझीदार होता है। जो महिलाओं में बहादुरी का प्रतीक है। महिला परिवार की धुरी है वह तीन पीढ़ियों को सुधारती है। पीएम का लक्ष्य है कि महिलाओं का कौशल विकास करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

हरियाणा में 500 स्वयं सहायता ग्रुप बने हैं, प्रदेश में जो विभिन्न उत्पाद बनाती है। उनके उत्पाद बेचने के लिए हर कस्बे में साझा बाजार बनाएंगे। करनाल में इसकी शुरुआत कर दी है। दूसरा फतेहाबाद में तैयार है। ड्रोन से यूरिया और दवा का छिड़काव करने के लिए महिलाएं काम करेंगी। अब पुराना तरीका बदलने का समय आ गया है।


सीएम ने कहा कि बेटियां सेना, खेलों और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। छह लाख बहनों में से 2 लाख 58 हजार को लखपति दीदी बनाने की योजना है। जिनमें से 50 हजार बहनें एक लाख महीना कमा रही है। सीएम ने कहा कि एक हजार हरहित स्टोर खोलेंगे। इनमें भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि उनके परिवार को सशक्त बनाया जा सके।

6 लाख बहनें स्वयं सहायता समूह में कर रही काम
उन्होंने कहा कि हरियाणा में छग लाख बहनें स्वयं सहायता समूह में काम कर रही हैं। इनमें से 258000 परिवारों का सर्वे हो चुका है। हैरानी की बात है कि इनमें एक लाख बहनें ऐसी हैं जो पहले से एख लाख से ज्यादा कमा रही हैं। इस वर्ष एक लाख और बहनों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चाहे वह उद्योग में आगे बढ़ें या फिर लोन लेकर। लोन में महिलाओं को 5 लाख की छूट दी जाएगी, बशर्ते वह लोन समय पर वापस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed