फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lahna Singh had killed 30 soldiers and defeated the enemies

Karnal News: फौजियों के गांव से बनी पहचानलहना सिंह ने मारे थे 30 सैनिकदुश्मनों को चटा चुके हैं धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lahna Singh had killed 30 soldiers and defeated the enemies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। आठ हजार की आबादी वाले कुड़क गांव ने कई फौजी देश को दिए हैं। अब तक 50 से अधिक फौजी देश की सेवा कर चुके हैं, वहीं करीब 22 जांबाज अभी भी सीमाओं पर पहरा दे रहे हैं। कुछ सैनिक तो सेवानिवृत्ति के बाद गांव में खेती बाड़ी संभाल रहे हैं। सीजफायर पर ग्रामीणों को राहत तो है, लेकिन उनके परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान को इस बार छोड़ना नहीं चाहिए था। मगर वह बच गया है।

अपने घर के बाहर परिवार के साथ बैठे मिले पूर्व सैनिक हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह 25 साल से फौज में रहे। उनकी पत्नी व अन्य परिवार के सदस्यों का कहना है कि जिन आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या की है, उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश की सेना ताकतवर है, अगर चाहे तो कुछ मिनट में आतंकवादियों के नामोनिशान मिटा दे। रिटायर्ड नरेश कुमार फौजी 22 साल की सेवा करके अब सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। कारगिल की लड़ाई में भी इन्होंने भाग लिया और दुश्मनों के छक्के छुड़ाएं। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन देश को उसकी औकात बता दी है। फौजी जितेंद्र सिंह 21 साल तक देश सेवा करके आए। उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लेकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। इनका कहना है पाकिस्तान को पहलगाम की घिनौनी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रिटायर फौजी अजमेर सिंह ने 1962 में फौज में भर्ती हुए थे। इन्होंने 65 और 71 की लड़ाई में भाग लिया। उनके परिवार के पांच भाई फौज में थे। अब भी दो भाई और दो भतीजे फौज में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। इनका कहना है पहले तो आमने-सामने की लड़ाई होती थी तब भी हम दुश्मन पर भारी पड़ते थे। अब तो मशीनी युग आ गया है। भारत को अत्याधुनिक हथियारों से पाकिस्तान मेें आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट किया है। यहां की आबादी 6000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed