फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lady demand 1.20 lakh for compromise

सामूहिक दुष्कर्म मामला ः भाटिया के बेटे का आरोप, महिला ने समझौते के मांगे थे 1.20 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
lady demand 1.20 lakh for compromise
करनाल। सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रताप पब्लिक स्कूल के मालिक अजय भाटिया के पक्ष में उनके बेटे प्रतीक भी आ गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने महिला पर आरोप लगाया है कि उसने केस वापस लेने की एवज में 1 करोड़ 20 लाख रुपये मांगे थे। इसके सबूत के रूप में आडियो और वीडियो रिकार्डिंग भी हैं। ये सभी सबूत पुलिस और अदालत को दे चुके हैं। समय आने पर इनको सार्वजनिक किया जाएगा। ये भी आरोप लगाया कि परिवार और स्कूल को बदनाम करके ब्लैकमेलिंग करने में अकेली महिला ही नहीं बल्कि पूरा गैंग है। जिसमें वकील और लोग भी शामिल हैं। प्रतीक भाटिया का आरोप है कि महिला छह लाख रुपये लेने के बाद और डिमांड कर रही थी। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है, एक दिन सच सबके सामने आयेगा।
विज्ञापन

पति को कैंसर पीड़ित बताकर लिया था इंक्रीमेंट
महिला लाइब्रेरियन को इंक्रीमेंट क्यों लगाया। इस बारे में प्रतीक का कहना है कि महिला ने हमें बताया था कि उसके पति को कैंसर है। इसलिए मानवीय दृष्टि से वेतन बढ़ाया था। जब हमने पता किया तो पति ने कहा कि उसे कैंसर नहीं है। महिला ने स्कूल में जहर खाने का ड्रामा किया तो पुलिस को सूचना भी दी थी। इसके अगले दिन महिला ने लिखित में माफी मांगी थी।
विज्ञापन

मुझ पर बैंक लोन है, प्रति माह वेतन जितना करा दो
प्रतीक ने महिला की एक रिकार्डिंग का दावा किया है, हालांकि उस ओडियो से यह पुष्टि नहीं होती है कि वह उसी महिला की है। ओडियो के अनुसार वह एक व्यक्ति से बात कर रही है और कह रही कि मेरा सिस्टम करा दो। या फिर जितनी सैलरी थी, हर माह के लिए ऐसा कुछ हो जाए। आडियो में यह भी कहा गया है कि उसके पास बैंक का लोन है, इसलिए 38 हजार रुपये की तो किस्त ही चली जाती है। जबकि सामने वाला व्यक्ति ये कहता है कि पहले ही वो 6 लाख रुपये दे चुके हैं। और पैसे के लिए उनको कैसे कहा जा सकता है। करीब छह मिनट की रिकार्डिंग में महिला हंसकर व्यक्ति को कह रही है कि कुछ तो उनको दंड लगना चाहिए। उधर, भाटिया का दावा है कि महिला नहीं बल्कि उसके पति की भी रिकार्डिंग हैं। जिससे ये साबित होता है कि वे किस प्रकार से ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत दिखाएं : एडवोकेट बंसल
महिला के वकील विनय बंसल ने कहा कि उनके पास कोई सबूत है तो सार्वजनिक करें। भाटिया के बेटे झूठी स्टोरी सुना रहे हैं। मेरा सवाल ये है कि पुलिस की एसआईटी ने अब तक क्या जांच की? पैसे मांगने का तो मामला ही नहीं है, ये सब झूठ है। महिला की ओर से पैसे नहीं मांगे गए। पुलिस ने जबरदस्ती महिला के पास पैसों का थैला फेंका है। दूसरा, अब अजय भाटिया के बेटे सामने क्यों आ रहे हैं। अगर उनके पास रिकार्डिंग थी तो पहले क्यों नहीं उन्होंने बताया? या फिर ट्रेप कराया । इसमें राजनीतिक और वकालत से जुड़े लोग शामिल हैं। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है, एक दिन सच सबके सामने होगा।

पुलिस के पास ब्लैकमेलिंग के पुख्ता सबूत : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। रिकार्डिंग समेत अन्य मैसेज भी हैं। पुलिस महिला को दोबारा से रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि शेष छह लाख रुपये और बरामद हो सकें। इसके लिए विधिक राय ले ली गई हैं। एक - दो दिन में अदालत में दोबारा से रिमांड के लिए अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed