फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lack of facilities in Narayangarh bus stand

Karnal News: नारायणगढ़ के बस स्टैंड में सुविधाओं का टोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Narayangarh bus stand
नारायणगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सैनी के गृह क्षेत्र और हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के गृह जिले अंबाला की तहसील नारायणगढ़ के बस स्टैंड में बड़ी अव्यवस्थाओं नजारा देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशान कर देने वाली बात ये नजर आई है कि बस स्टैंड में पार्किंग एरिया, शिव मंदिर के पास और अन्दर वर्कशॉप में कई जगह कचरे और स्क्रैप के ढेर लगे हुए हैं। कचरे के आसपास तो बेसहारा गोवंश भी घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पार्किंग एरिया से बस स्टैंड के हुड्डा मार्केट की ओर निकलने वाले गेट के पास बनाए गए टॉयलेट बंद और अर्धनिर्मित हालत में हैं। नारायणगढ़ के बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था का हाल शौचालय और पीने के पानी के आसपास भी खराब ही नजर आता है। जहां एक ओर यात्रियों के शौचालय और उनके लिए की गई पानी की व्यवस्था के आसपास भी गंदगी का नजारा नजर आया। वहीं, दूसरी ओर यही नजारा वर्कशॉप के बदबूदार शौचालय में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

हालांकि बस स्टैंड नारायणगढ़ पर बस चालन के क्षेत्र में दो सफाई कर्मचारी और वर्कशॉप वाले क्षेत्र में तीन सफाई कर्मचारी यानि कुल पांच सफाई कर्मचारी हैं लेकिन इसके बावजूद सफाई के हालात बहुत ज्यादा खराब नजर आए। इसके साथ साथ यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला कैंट के लिए नाममात्र की ही सरकारी बसें चल रही हैं जिसके कारण सवारियों को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड नारायणगढ़ के स्टेशन सुपरवाईजर अजय कुमार ने बताया कि हमारे पास 12 हजार हैप्पी कार्ड बनाने का लक्ष्य था और हम अब तक 8 हजार कार्ड बना चुके हैं।कार्डों का काम पूरा होते ही कर्मचारी अपने मूल काम पर वापिस आ जाएंगे और व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। सीवरेज के बंद होने के चलते शौचालयों में दिक्कत आई है जिसे अब जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed