फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lack of facilities in Karan Stadium

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में सुविधाओं का टोटा

Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Karan Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। यहां के एथलेटिक्स ट्रैक, कुश्ती हॉल की स्थिति खराब है। सिंथेटिक ट्रैक के पास में ही खिलाड़ियों के लिए बनाए गए शौचालयों की स्थिति काफी खस्ता है, गंदगी से लबालब बदबूदार शौचालयों में जाना खिलाड़ी पसंद नहीं करते।
कर्ण स्टेडियम में छह वर्ष पहले करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर पानी की निकासी उचित न होने के कारण, अब यह ट्रैक उखड़ने लगा है। वहीं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्ट भी गंदगी से अटे है। एथलेटिक्स ट्रैक के साथ लगते ही शौचालयों के सामने गंदगी के अंबार लगे है वॉलीबॉल कोर्ट के अंदर दर्शकों के लिए लगाए गए सीमेंट के बेंच टूटे पड़ें है। कोर्ट के चारों ओर बना लोहे का जाल भी टूटने लगा है। बास्केटबॉल कोर्ट का ट्रैक भी पानी रुकने के कारण उखड़ने लगा है। इसके साथ ही लगते स्केटिंग हॉल की स्थिति बदतर है, यहां तारों का खुला जंजाल है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहीं पर टूटे हुए खेल उपकरणों का ढ़ेर लगा है तथा शौचालयों पर ताला जड़ा है।
विज्ञापन

छह वर्ष पहले कर्ण स्टेडियम में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से जिले में बेहतर एथलीट तैयार करने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करवाया गया था। अब इस ट्रैक पर पानी की निकासी के लिए बने सभी छिद्र बंद हो चुके है इससे ट्रैक उखड़ने लगा है। वहीं चार वर्ष पहले 2.44 करोड़ रुपये की लागत से तीन वॉलीबॉल और दो बास्केटबॉल कोर्ट को सिंथेटिक बनाया गया था। चार साल बाद ही ये कोर्ट उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed