फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Labrador dog clashed with black cobra to save her owner life she lost her life after battle

वफादारी की मिसाल: मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ी जिम्मी, 25 सेकंड की जंग के बाद गई जान; देखें VIDEO

Tue, 30 Jun 2026 07:58 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 07:58 PM IST
सार

डॉ. सुमित ठाकुर ने बताया कि जैसे ही कोबरा ने फन फैलाया, जिम्मी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कोबरा ने उसके मुंह और पंजे पर कई बार डंक मारे। हालांकि, डंक लगने के बावजूद जिम्मी पीछे नहीं हटी और लगातार कोबरा से लड़ती रही। 

विज्ञापन
Labrador dog clashed with black cobra to save her owner life she lost her life after battle
कोबरा से भिड़ी पालतू फीमेल लैब्राडोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वफादारी और साहस की मिसाल पेश करते हुए निसिंग क्षेत्र में एक पालतू फीमेल लैब्राडोर ने अपने मालिक और परिवार की सुरक्षा के लिए ब्लैक कोबरा से भिड़कर अपनी जान कुर्बान कर दी। करीब 25 सेकंड तक चली इस जंग में फीमेल लैब्रा जिम्मी ने जहरीले कोबरा का डटकर सामना किया लेकिन कोबरा के कई बार डंसने से उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


पेशे से डॉक्टर हैं सुमित
जानकारी के अनुसार, निसिंग निवासी एवं पेशे से डॉक्टर सुमित ठाकुर रविवार शाम करीब छह बजे अपने दोनों पालतू लैब्राडोर जिम्मी और मैक्स को टहलाने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक ब्लैक कोबरा घर के मुख्य गेट से अंदर घुसता दिखाई दिया। इससे पहले कि परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, दोनों पालतू कुत्ते तेजी से कोबरा की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह और पंजे पर कोबरा ने मारे डंक
डॉ. सुमित ठाकुर ने बताया कि जैसे ही कोबरा ने फन फैलाया, जिम्मी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कोबरा ने उसके मुंह और पंजे पर कई बार डंक मारे। हालांकि, डंक लगने के बावजूद जिम्मी पीछे नहीं हटी और लगातार कोबरा से लड़ती रही। वहीं, दूसरा लैब्राडोर मैक्स भी कोबरा के आसपास घूमता रहा, ताकि वह आगे न बढ़ सके।

विज्ञापन

25 सेकंड चली जंग
करीब 25 सेकंड तक चले संघर्ष के बाद कोबरा पास में रखे गमलों और दीवार के किनारे जाकर छिप गया। इसके बाद जिम्मी और मैक्स उसे तलाशते रहे। लेकिन कोबरा के जहर का असर तेजी से फैलने लगा और करीब आठ मिनट के भीतर जिम्मी की हालत बिगड़ गई। परिवार ने तत्काल स्नेकमैन और पशु चिकित्सक को सूचना दी लेकिन डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही जिम्मी ने दम तोड़ दिया।

नौ साल से परिवार का हिस्सा थी जिम्मी
डॉ. सुमित ठाकुर ने बताया कि वे करीब नौ साल पहले जिम्मी को करनाल से लेकर आए थे। वह परिवार के सदस्य की तरह थी। गर्मियों में उसके लिए एसी और कूलर और सर्दियों में हीटर की व्यवस्था की जाती थी। उन्होंने बताया कि जिम्मी को उनके तीनों बच्चों से विशेष लगाव था और वह घर की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती थी।

जिम्मी की वफादारी ने किया भावुक
डॉ. सुमित का कहना है कि यदि जिम्मी ब्लैक कोबरा से नहीं भिड़ती, तो सांप घर के अंदर घुस सकता था और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जिम्मी की बहादुरी और वफादारी ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed