फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   labour returing home by cycle

कोरोना की चिंता छोड़ भूख से परेशान मजदूर घरों को चले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
labour returing home by cycle
लुधियाना, पानीपत, करनाल से भी बड़ी संख्या में बिहार और यूपी के मजदूर और फेरी वाले साइकिलों से अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि रास्ते में कई समाजसेवी संस्थाएं उन्हें भोजन करा देती हैं। वे कहीं भी जगह देखकर रात्रि विश्राम कर लेते हैं। उनका कहना है कि इस तरह वह सप्ताहभर से एक पखवाड़े के अंदर अपने घरों को पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल लॉकडाउन के चलते सर्वाधिक प्रभावित दैनिक मजदूरी करने वाला तबका हो रहा है। जो दिनभर मेहनत करने के बाद शाम को उसके घर में चूल्हा जल पाता था। दो तीन दिन तक तो मजदूर तबका, जहां का तहां बैठा रहा लेकिन अब वह पैदल ही घर को निकल पड़े हैं। मजदूरों के इस कदम से सोशल डिस्टेसिंग की चेन टूट रही है। करनाल में रविवार को जीटी रोड पर यही नजारा दिखा। बड़ी संख्या में मजदूर पैदल व साइकिलों से अपने घरों की ओर रवाना होते दिखे। इन शहरों में बिहार, उत्तर प्रदेश के मजदूरों की संख्या लाखों में है। जीटी रोड करनाल में कुछ साइकिल सवारों को रोककर पूछा तो रघुवीर प्रजापति, अनिल, भूरे, सतीश आदि दर्जनभर से अधिक लोगों ने बताया कि वे लुधियाना से आ रहे हैं। सभी यूपी के अलीगढ़ जिले के हुसैनपर गांव के निवासी हैं। होली के बाद वह हर साल लुधियाना आते हैं। फेरी लगाकर कोई सब्जी बेचता है तो कोई सेव व संतरा और कपड़ा। उनकी साइकिलें व खाना बनाने के बर्तन आदि लुधियाना में ही एक कमेटी के पास रहते हैं। लेकिन इस बार गए तो लॉकडाउन हो गया। जो पैसे थे, वह खत्म हो गए। काम शुरू नहीं हो सका और भोजन मिलने में दिक्कत आने लगी। इसलिए सभी अपनी अपनी साइकिलों से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। करीब ढाई से तीन सौ किमी की दूरी साइकिलों से तय करके घरों को पहुंच जाएंगे। श्रमिक पानीपत व करनाल से भी अपने घरों को रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

-साइकिलों से अलीगढ़ लौट रहे मजदूरों ने बताया कि शनिवार को अपराह्न दो बजे चले थे। रातभर चलते रहे। सुबह करनाल में समाजसेवी संस्थाओं ने उन्हें भोजन करा दिया। कुछ समय आराम करने के बाद फिर चल दिए हैं। उनका कहना है कि यहां रहकर भी क्या करें और क्या खाएं। इससे बेहतर अपने घर लौट जाएंगे। वहां अपनों के साथ तो रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं महंगी न पड़ जाए गांव वापसी
लाखों मजदूर वर्ग अपने घरों को लौटने की जल्दी में है लेकिन यह जल्दबाजी उनके अपनों के लिए खतरे से भरी हो सकती है। यदि इन लाखों मजदूरों में से कुछ मजदूर कोरोना संक्रमित हुए तो कोरोना संक्रमण की आशंका उन गांवों में उत्पन्न हो सकती है। उनके अपनों में भी फैल सकती है, जिनसे मिलने की जल्दी में यह मजदूर पैदल व साइकिलों से भागे चले जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी इन श्रमिकों को नहीं है। एक साथ चल रहे हैं, एक साथ रात्रि विश्राम कर रहे हैं, एक साथ भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed