फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   labour fell away in canal and died

नहर में गिरने से मजदूर की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
labour fell away in canal and died
गांव सौकड़ा में बिजली की तारें खींच रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह भाखड़ा नहर में गिरकर बह गया। उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं पाया। इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक नहर में अमित की तलाश की लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। वह पानीपत के गांव भोडवाल माजरी का रहने वाला और घर का इकलौता चिराग था। सोमवार दोपहर बाद 3 बजे सात-आठ लोग सगा से सौंकड़ा जा रही 33 केवीए की लाइन को खींच रहे थे। इसी दौरान 19 वर्षीय अमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी भोडवाल माजरी, समालखा भाखड़ा के साथ बनी दीवार पर खड़े होकर तारों को रस्से से खींच रहा था तभी अचानक उसके हाथ से रस्सा छूट गया और वह भाखड़ा में जा गिरा। उसे निकालने के लिए साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने भाखड़ा में छलांग लगाई लेकिन वह तब तक बह चुका था। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। मंगलवार को भी गोताखोरों की टीम भाखड़ा में युवक के शव की तलाश करेगी। युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed