{"_id":"62eae120bb44427abd72e373","slug":"kuvi-application-for-admission-in-graduation-started-karnal-news-knl1167716151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवि : स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवि : स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सभी विभागों के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय में विभागों के स्नातक स्तर कार्यक्रमों की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया रखी है। विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है और पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रथम मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को सुबह 10 बजे लगेगी।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एडमिशन शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय के बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीबीए ऑनर्स, एमबीए पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी बीएच एंड सीटी, बीएफए, एमपीए आनर्स पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम, बीएएलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम तथा एमटैक एप्लाइड जियोलॉजी पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
26 अगस्त से लगेंगी कक्षाएं, चार मेरिट होंगी जारी
26 अगस्त से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार कुल चार मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। पहली मेरिट लिस्ट के बाद यदि सीटें खाली बची तो ही आगे मेरिट लिस्ट जारी होगी। लिस्ट लगने के दो दिन के भीतर विद्यार्थियों को दाखिला कराना होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा शेड्यूल
- 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
- 22 अगस्त को प्रथम मेरिट लिस्ट लगेगी।
- 25 अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे।
- 29 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 01 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे।
- 06 सितंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 08 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 15 सितंबर को अंतिम मेरिट लिस्ट लगेगी।
- 17 सितंबर तक फीस जमा हो सकेगी।
- 26 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।