फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kurukshetra players shine in Kick Boxing

किक बॉक्सिंग में चमके कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी

Wed, 25 Dec 2013 12:27 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Dec 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra players shine in Kick Boxing
कुरुक्षेत्र। फरीदाबाद में आयोजित बारहवीं हरियाणा राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के बॉक्सरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा के 16 जिलों से 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कुरुक्षेत्र के 28 खिलाड़ी शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में तीसरे स्थान हासिल किया।

टीम के खिलाड़ी अभिमन्यु, साहिल, अमन कुमार, रिंकु, प्रशांत, बलकार आर्य और राम त्यागी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। तो वहीं प्रवीण, आदित्य, कोमलप्रीत कौर, उत्सव जैन, अजय, साहिल, अक्षय और नवीन ने अपने नाम रजत पदक किया। कुरुक्षेत्र टीम के खिलाड़ी हरदीप, अंकुश, कुलदीप कौर, लक्ष्यदीप, राहुल, अभिषेक, प्रियांशुपाल, यशवंत और गुरुसेवक ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


धर्मक्षेत्र किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान राम लाल भट्ट ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। एसोसिएशन के उपप्रधान सुनील वत्स ने बताया कि अब विजेता खिलाड़ी 16 से 19 फरवरी को होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ. रोशन मस्ताना, सहसचिव अशोक सैनी और तकनीकी निरीक्षक रवि चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed