फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kunjpura gets municipal status, development will take place on the lines of the city

Karnal News: कुंजपुरा को मिला नगर पालिका का दर्जा, शहर की तर्ज पर होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kunjpura gets municipal status, development will take place on the lines of the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में अब नगर निगम एवं पालिकाओं की संख्या सात से बढ़कर आठ हो जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से कुंजपुरा को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। इसके नगर पालिका बनने से कुंजपुरा के ग्रामीण क्षेत्र का अब शहर की तर्ज पर विकास होगा। अलग-अलग वार्डों में क्षेत्र को बांटा जाएगा। अन्य नगर पालिकाओं की तरह यहां पर भी स्वतंत्र बॉडी काम करेगी। नगर पालिका के बनने के बाद लोगों को क्षेत्र में ही सभी सुविधाएं मिलेंगी, इसके लिए उन्हें करनाल नगर निगम व पंचायती विभागों में नहीं आना पड़ेगा।

कुंजपुरा को नगर पालिका का दर्जा देने का शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। अब अधिसूचना के जारी होने के छह सप्ताह के अंदर कोई भी व्यक्ति दावे और आपत्तियां या सुझाव दे सकेगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह दावे, सुझाव और आपत्तियां करनाल जिला उपायुक्त के माध्यम से दी जा सकेंगी। जो भी दावे, आपत्तियां और सुझाव निर्धारित अवधि में प्राप्त होंगे उनकी सुनवाई होगी। निकाय विभाग ने सीमाओं की अनुसूची निर्धारित कर दी है। अब तक कुंजपुरा करनाल ब्लॉक समिति का हिस्सा था और इसमें कुल 20 वार्ड शामिल थे। करनाल जिले में अभी एक नगर निगम के अलावा छह नगरपालिकाएं इंद्री, तरावड़ी, नीलोखेड़ी, असंध, घरौंडा और निसिंग हैं।
विज्ञापन


बजीदपुर और नलवी कलां भी जोड़ा
कुंजपुरा को नगरपालिका बनने में कम से कम 15 हजार की आबादी की जरूरत थी लेकिन कुंजपुरा की जनसंख्या 13 हजार है। इस शर्त को पूरा करने के लिए नगरपालिका समिति कुंजपुरा के लिए गांव बजीदपुर व नलवी कलां के क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। कुंजपुरा का क्षेत्रफल 4200 एकड़ है, इसकी 85 प्रतिशत भूमि कृषि क्षेत्र है। 300 एकड़ शामलात जमीन है। वर्तमान में क्षेत्र में कई कॉलोनियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed