{"_id":"6966b21aa4a7a90aad0d46ad","slug":"kulneer-of-karnanagari-won-gold-in-800-meter-race-karnal-news-c-18-knl1018-823224-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णनगरी के कुलनीर ने 800 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णनगरी के कुलनीर ने 800 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण
Wed, 14 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन के कुलनीर को सम्मानित करते प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी के युवा एथलीट कुलनीर ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। चीन के नानजिंग स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के 800 मीटर मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की। कुलनीर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, मधुबन के छात्र हैं।
कुलनीर के करनाल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि कुलनीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चीन में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयन राष्ट्रीय स्तर के कैंप में ट्रायल के माध्यम से हुआ था।