फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kudi te munda tuvadda, everything else sadda...

Karnal News: कुड़ी ते मुंडा तुवाड्डा, बाकी सब कुछ साड्डा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kudi te munda tuvadda, everything else sadda...
- खुद मंजे-बिस्तरे एकत्रित करने का जमाना गया, वेडिंग प्लानर संभाल रहे व्यवस्था
विज्ञापन


- घर पर ताला लगा एक ही जगह पहुंच करते हैं शादी समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक जमाना था कि शादी के लिए कई दिन पहले हलवाई भट्ठी खोद कोयले डालकर मिठाई बनाते थे। परिवार और आस पड़ोस के युवक गांव में घर-घर जाकर मंजे बिस्तरे जमा करते थे। ताकि रिश्तेदारों और बरातियों को कोई परेशानी न हो लेकिन आज वक्त बिल्कुल बदल गया है।

आज न तो शादी करने वालों के पास समय होता है न रिश्तेदारों के पास। ऐसे में शादी वाले घर की सजावट से लेकर बैंक्वेट और खाने तक का ठेका देने का क्रेज बढ़ गया है। लोग समय की बचत और अच्छा दिखाने के लिए वेडिंग प्लानरों को ठेका दे रहे हैं। यानी हुण बस तुसी कुड़ी ते मुंडा ले आओ, बाकि सब कुछ प्लानरां दा।
विज्ञापन


धुन इवेंट के संचालक निरमन गुप्ता बताते हैं कि आज के बदलते ट्रेंड के साथ शादियों में बदलाव आ गया है। अब तो केवल वर-वधू के परिजन सब कुछ इवेंट संचालकों को ही सौंप देते हैं। उनसे जैसी व्यवस्था चाहते हैं, वैसी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शिव काॅलोनी के कृष्ण चंद ने बताया कि उनकी बेटी का शगुन था तो एक होटल के इवेंट संचालक से बात की और सुबह नाश्ते से लेकर लंच तक की सारी व्यवस्था उन्होंने अच्छे से संभाली। क्योंकि परिवार के लोग इस मौके पर एंजॉय करना चाहते थे। सभी ने अच्छे से नाश्ता किया। इसके बाद लंच का आनंद लिया और डीजे पर खूब मस्ती की।

इन रस्मों पर यह खास-
- बैकड्रॉप के साथ मेहंदी : मेहंदी की रात को यादगार बनाने के लोग अब हरे या पीले रंग के वस्त्र की डिमांड के साथ ढोल और डीजे की मांग करते हैं। फोटो के लिए पीली बैकड्रॉप की मांग कर रहे हैं।
- पुरानी पालकी या विंटेज कार : वक्त बदला है लेकिन मांग पुरानी चीजों की हो रही है जहां दुल्हन की विदाई के लिए पुरानी पालकी और दुल्हे के लिए पुरानी विंटेज कार की मांग सबसे ज्यादा हो रही है। घर और वैंक्वेंट की साज सज्जा के साथ खाने पीने में चीन की, मगलोई, साउथ इंडियन खाना, विदेशी फ्रूट, विभिन्न प्रकार के सूप और रसियन महिला वेटर की ज्यादा मांग रहती है।

- डीजे और बार ऑन व्हील : बैंक्वेट में रिंबन कटाई से पहले होनी वाली घुड़चढ़ी के लिए दुल्हे का विशेष रथ और बरातियों के नाचने के लिए डीजे इन व्हील और बार इन व्हील की ज्यादा मांग होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed