{"_id":"b17f07ec7a2386be72f74401322a29bc","slug":"ku-assistant-librarian-s-wife-charged-with-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू पुस्तकालय अध्यक्ष पर सहायक की पत्नी से अभद्रता का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू पुस्तकालय अध्यक्ष पर सहायक की पत्नी से अभद्रता का आरोप
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में विवादों का सिलसिला जारी है। अब यूनिवर्सिटी पुस्तकालय अध्यक्ष और सहायक के बीच चल रही ऑफिस की तकरार पुलिस थाने तक पहुंच गई है।
इसी विवाद के चलते एक ओर जहां पुस्तकालय अध्यक्ष ने सहायक पर गाड़ी के शीशे तोड़ने के आरोप लगाए हैं, वहीं लैब अटेंडेंट की पत्नी ने पुस्तकालय अध्यक्ष पर घर में घुस कर अभद्रता करने की शिकायत पुलिस को की है। मामला केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और केयू गैर शिक्षक टेक्निकल कर्मचारी संघ के नेताओं तक भी पहुंच चुका है।
पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ताओं को मंगलवार को केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी में बुलाया, लेकिन यहां लैब अटेंडेंट एवं उसके साथी तो पहुंचे, जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं पहुंचे। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ.धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनके आफिस में सहायक पद पर कार्यरत सुरेंद्र ड्यूटी पर शराब पीकर आता है, इसके कारण उसे कई बार फटकार भी लग चुकी है।
विज्ञापन
डॉ.सिंह का आरोप है कि इसी रंजिश में पिछले दिनों सुरेंद्र ने पार्किंग में खड़ी उनकी कार पर पेंट मार दिया था। पुस्तकालय अध्यक्ष के मुताबिक सोमवार शाम को दोबारा सुरेंद्र ने उसकी गाड़ी पर वार किया और इस बार उसने उनकी कार का अगला शीशा तोड़ दिया। डॉ.सिंह का आरोप है कि उन्होंने स्वयं सुरेंद्र को ऐसा करते हुए देखा और जब उसे रोकना चाहा तो वह मौके पर भाग गया। वहीं पुस्तकालय के सहायक सुरेंद्र ने तमाम आरोपों को झूठा करार दिया है।
मैं उस समय क्लब में था : सुरेंद्र
केयू पुस्तकालय में सहायक पद पर कार्यरत सुरेंद्र का कहना है कि अध्यक्ष डॉ.धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत जिस समय का जिक्र करके शीशा तोड़ने के आरोप लगाए हैं, उस समय वह केयू के नान टीचिंग क्लब में अपने करीब 15-20 साथियों के साथ मौजूद था। सुरेंद्र के अनुसार डॉ. सिंह दुर्भावना के शिकार हैं और इसी दुर्भावना के कारण वह उनके घर तक पहुंच गए और उनकी पत्नी से अभद्रता भी की। इसकी शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में की गई है।
पक्ष रखने क्यों नहीं पहुंचे पुस्तकालय अध्यक्ष : रजवंत
केयू गैर शिक्षक टेक्निकल कर्मचारी संघ की महासचिव रजवंत कौर का कहना है कि मंगलवार शाम चार बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया था, जहां सुरेंद्र अपने साथियों के साथ पहुंचे थे, लेकिन पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं आए। यहां चौकी में सुरेंद्र के साथियों ने गवाही दी है कि सोमवार की घटना के समय सुरेंद्र क्लब में था। रजवंत कौर ने कहा कि अभद्रता तो पुस्तकालय अध्यक्ष ने सुरेंद्र की पत्नी के साथ की है। इसकी शिकायत भी पुलिस को की जा चुकी है।
मामला संज्ञान में आया है, सच्चाई पता लगा रहे हैं : मान
केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि मामला कुंटिया के संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सच क्या है यह भी पता लगाया जा रहा है।
न घर गया, अभद्रता की : डॉ.सिंह
केयू के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक वह सुरेंद्र के घर नहीं गया। उनके खिलाफ जो शिकायत की गई है, उसके पीछे षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि वह इतनी समझ रखते हैं कि किसी घर में जाकर उनसे अभद्रता के क्या नतीजे होते हैं। उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र कार्रवाई से बचने के लिए रचा गया है।