फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   km. All buses of the scheme restored on Delhi route

किलोमीटर स्कीम की सभी बसें दिल्ली रूट पर की बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
km. All buses of the scheme restored on Delhi route
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के समय से बंद किलोमीटर स्कीम की सभी बस अब सड़कों पर दौड़ने लगी है। विभाग ने यमुनानगर डिपो में आई किलोमीटर स्कीम की सभी बसें चला दी हैं। यह बसें अभी दिल्ली रूट पर चलाई गई हैं। किलोमीटर की बसें चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। अब दिल्ली के लिए हर 40 मिनट बाद बस मिलेगी। इनमें से कुछ बसें फरीदाबाद, गुरुग्राम भी जाएंगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में शामिल किलोमीटर स्कीम की बसें लंबे रूट पर चलाई जाती हैं। विभाग के नियम के अनुसार यह बस उन रूटों पर चलाई जाती है, जिसकी दूरी कम से कम दो सौ किलोमीटर हो। यमुनानगर डिपो से दिल्ली, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी की दूरी दो सौ किलोमीटर से अधिक होती है, जिस कारण अधिकांश बसें इन्हीं रूट पर चलाई जाती हैं, परंतु अभी यह बसें केवल दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं। मांग के अनुरूप हिसार, रेवाड़ी जैसे रूट पर रवाना की जाती हैं। विदित हो कि यमुनानगर डिपो में किलोमीटर स्कीम की कुल 10 बसें हैं। बस संचालकों ने इसके लिए सरकार से मांग की थी कि उनकी बसें भी रूट पर उतारी जाएं। जिसके बाद विभाग ने यहां लगी सभी बसें दिल्ली रूट पर बहाल कर दी हैं, जिसके बाद दिल्ली के बस सेवा बढ़ गई है। दिल्ली विभाग का सबसे व्यस्त व कमाई वाला रूट है। जिस पर सवारियों की नहीं बसों की कमी रहती है। ऐसे में विभाग ने लोगों को सुविधा देने के लिए इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विभाग ने किलोमीटर स्कीम की सभी बसें चला दी हैं। फिलहाल इन बसों को दिल्ली रूट पर उतारा गया है। मांग के अनुसार हिसार, रेवाड़ी जैसे रूट पर ये बसें रवाना की जा रही हैं। कोरोना के कारण अभी सभी रूट पर सवारियों की कमी है। संख्या के अनुसार विभाग रूट बहाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायाराम, डीआई, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed