फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kirtan Darbar on the birth anniversary of Maharaja Jassa Singh Ramgarhia

Karnal News: महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या की जयंती पर कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar on the birth anniversary of Maharaja Jassa Singh Ramgarhia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रामगढि़या भवन में रामगढि़या सभा की ओर से सिख पंथ के योद्धा महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या की 301वीं जयंती पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रविवार सुबह रेलवे रोड स्थित रामगढि़या भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
जस्सा सिंह रामगढि़या चौक पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने जस्सा सिंह रामगढि़या के जन्म दिवस को समर्पित अरदास की और रामगढि़या समुदाय की उन्नति के लिए प्रार्थना की। रामगढि़या बिरादरी की ओर से जस्सा सिंह रामगढि़या चौक पर राहगीरों को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद रामगढि़या भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया और संगत ने श्रद्धा से लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर रामगढि़या सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह कलेर ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या की 301वीं जयंती पर समस्त सिख समुदाय और रामगढि़या भाईचारे को बधाई दी और कहा कि हमें अपने देश के महान योद्धाओं का जन्मदिवस धूमधाम से मनाना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को अपने देश के महान सेनापतियों योद्धाओं के इतिहास से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें जस्सा सिंह रामगढि़या के जीवन से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ना चाहिए इस अवसर पर सभा के सरपरस्त पूरन सिंह हजरा, पूर्व प्रधान इंद्रजीतसिंह, हरपाल सिंह , शेर सिंह शेर, खुशविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह , गुरनाम सिंह रामगढि़या, सुरेंद्र पाल सिंह रामगढि़या व बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed