फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   king of ramdev international rice miller, who fled to dubai with 600 crores, surrendered

600 करोड़ रुपये से लेकर विदेश भागने वाले रामदेव इंटरनेशनल राइस मिलर्स के नरेश ने किया सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
king of ramdev international rice miller, who fled to dubai with 600 crores, surrendered
करनाल। 600 करोड़ रुपये लेकर परिवार के साथ दुबई भागने वाले रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक नरेश कुमार ने करनाल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी राइस मिलर्स को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। कई बैंकों ने नई दिल्ली में करनाल सेक्टर-7 निवासी आरोपी नरेश कुमार और उसकी पत्नी सहित अन्य के खिलाफ सीबीआई में मामला दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी परिवार के साथ दुबई फरार हो गया था। आरोपी नरेश कुमार को 414 करोड़ रुपये 6 बैंकों के देने हैं।
विज्ञापन

पांच करोड़ से अधिक डीएफएससी विभाग करनाल के हैं। इनके अलावा हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, जींद सहित कई जिलों के आढ़तियों तथा डीएफएससी विभाग के बकाया है। इस मिलर्स ने उत्तर प्रदेश से भी धान खरीदा था, वहां के मेरठ, सहित कई जिलों के आढ़तियों के 200 करोड़ रुपये से अधिक देने हैं। पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपी को 16 अक्तूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन

रामदेव इंटरनेशनल राइस मिलर्स के मालिक नरेश कुमार को नौ अक्तूबर को करनाल कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। उसी के बाद 16 अक्तूबर को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जायेगा। आरोपी के खिलाफ और कहां-कहां कितने मामले दर्ज हैं। यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, इंचार्ज, आर्थिक अपराध शाखा करनाल।
6 बैंकों के देने हैं 414 करोड़ रुपये
आरोपी को छह बैंकों के 414 करोड़ रुपये देने हैं। इनमें 173 करोड़ रुपये एसबीआई के, 76 करोड़ कैनरा बैंक के, 64 करोड़ यूनियन बैंक के, 51 करोड़ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के, 36 करोड़ रुपये कॉर्पोरेशन बैंक के और 12 करोड़ रुपये आईडीबीआई बैंक के देने हैं। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। आरोपी एनपीए भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed