फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Killing of the elderly in water fights

पानी के झगड़े में बुजुर्ग की हत्या

Thu, 26 Jun 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 26 Jun 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव मूनक में पानी को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
आपसी झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें बीच बचाव करने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बुधवार देर शाम मूनक निवासी रामधारी (70) के परिवार के कुछ सदस्यों में गली में लगे नल से पानी भरने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और मारपीट में महावीर को काफी चोटें आईं।

इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महावीर ने बताया कि वीरवार सुबह उसका लड़का दूध लेने के लिए गली में जा रहा था तो दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों सहित महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने मदन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।

मदन उनसे छूटकर जान बचाने के लिए अपने चाचा काला राम के घर में घुस गया। हमलावर उसका पीछा करते हुए काला राम के घर में ही घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान मदन के दादा रामधारी ने बीच बचाव किया और हमलावरों ने रामधारी के सिर व अन्य गुप्त जगहों पर डंडो से प्रहार कर दिया।

इससे रामधारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मदन की शिकायत पर दूसरे पक्ष के कुलदीप, महासिंह, कुलबीर, महिला शीला, मोहिनी व गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मूनक में पानी के विवाद को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। मामले में तीन महिलाओं सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed