फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kidnapping of a young man and two girls after attacking a car

Karnal News: कार पर हमला कर युवक और दो युवतियों का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a young man and two girls after attacking a car
- निर्मल कुटिया चौक के पास वारदात, मौके पर क्षतिग्रस्त कार, युवक का चश्मा व युवती की सेंडल मिली
विज्ञापन

- दयानंद कॉलोनी का रहने वाला है अपहृत युवक, 31 मार्च को जाना था लंदन, युवतियों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
- एक कार में सवार होकर आए थे अज्ञात तीन बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। निर्मल कुटिया चौक से आईटीआई चौक की तरफ कार में सवार होकर जा रहे एक युवक व दो युवतियों का अज्ञात कार सवारों ने अपहरण कर लिया। वारदात शनिवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दयानंद कॉलोनी निवासी सौरव राणा दो युवतियों के साथ कार में सेक्टर-12 निर्मल कुटिया से आईटीआई की तरफ अपने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक अज्ञात कार सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी और कार से उतरते ही पीड़ित की कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहीं कार के अंदर बैठे सौरव राणा व दो अज्ञात युवतियों से मारपीट कर जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि अपहृत युवक को 31 मार्च को लंदन जाना था। पुलिस ने वारदात स्थल पर पड़े युवक का चश्मा व क्षतिग्रस्त होंडा आई-20 कार व युवती का एक सेंडल कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने कार पहचानकर पुलिस व परिजनों को दी सूचना

वारदात के कुछ देर बाद कुछ लोग क्षतिग्रस्त कार को देखकर रुक गए। इसी दौरान किसी काम से जा रहे सौरव के दोस्त की कार पर नजर पड़ी तो वह रुक गया और पास जाकर देखा तो उसमें कोई नहीं था लेकिन कार चालू हालत में खड़ी थी। वहीं गाड़ी के शीशे टूटे थे। उसके दोस्त का चश्मा व एक युवती का सेंडल भी पड़ा था। उसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने मौके का जायजा लिया और सामान व गाड़ी को कब्जे में ले लिया।


नेशनल हाईवे पर कार पर हमला व चालक के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जहां पर कार के शीशे टूटे हुए मिले हैं। वहीं चालक मौके से गायब है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed