फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kidnapping of a woman who went to throw cow dung, broken bangles, traces of dragging

गोबर फेंकने गई महिला का अपहरण, टूटी चूड़ियां, घसीटने के मिले निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a woman who went to throw cow dung, broken bangles, traces of dragging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। गांव चोरपुरा में सुबह पांच बजे विवाहिता का अपहरण हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पति के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। महिला के पति नवीन ने बताया कि उसकी पत्नी रजमीत कौर (30) सुबह करीब 5 बजे उसके साथ रोजाना की तरह पशुओं को घास डालने गई थी। पशुओं को घास डालने के बाद जब रजमीत गोबर से भरे तसले को बाड़े में फेंकने गई तो काफी देर तक नहीं लौटी। उसने बाड़े में जाकर देखा तो रजमीत कौर नहीं थी। वहां उसकी टूटी चूड़ियां व गोबर का तसला पड़ा था, उसका किसी ने अपहरण किया है। परिजनों का कहना है कि मौके पर घसीटने के भी निशान हैं जिससे लगता है कि महिला ने आरोपियों का विरोध भी किया होगा।
करीब 9 वर्ष पहले हुई थी रजमीत की शादी
परिजनों के अनुसार सुनारियों (जिला कुरुक्षेत्र) की रहने वाली करीब 30 वर्षीय रजमीत कौर की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व नवीन निवासी चोरपुरा से हुई थी। दोनों का एक बेटा है।
विज्ञापन

लोगों में दहशत
गांव चोरपुरा में हुई अपहरण की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह घटनास्थल पर महिला की चूड़ियां टूटी मिली हैं उससे साफ है कि महिला के साथ जबरदस्ती हुई है। घटना स्थल पर महिला को घसीटने के भी निशान हैं। जिससे लगता है कि महिला ने आरोपियों का विरोध किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जारी
पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सचिन कुमार, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed