फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kidnapping a student and trying to marry her forcibly

Karnal News: छात्रा को अगवा कर जबरन शादी करने की कोशिश

Wed, 27 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping a student and trying to marry her forcibly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक छात्रा का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में छात्रा ने बताया कि कई दिनों से उसके कॉलेज के बाहर आकर एक युवक परेशान करता था। आरोपी युवक दीप शामगढ़ का रहने वाला है। उसने 22 नवंबर को दो युवतियों को उसके घर भेजा। उनमें से एक युवती ने कहा कि मेरा जन्मदिन है। मैं तुम सभी को पार्टी दूंगी। वह युवती उसके साथ पढ़ती है।
विज्ञापन

वह पार्टी के लिए अटल पार्क के समीप लेकर गई। वहां आरोपी दीप पहले से मौजूद था। वह उससे कहने लगा कि मेरे साथ शादी कर ले, नहीं तो मैं तेरे परिवार का नाम लिखकर मर जाउंगा। यह कहकर उसने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे जबरन अदालत परिसर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक वकील भी था। उस वकील ने कहा कि दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दो तुम्हारी शादी होनी है। इसके बाद जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। इस पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। घर लौटकर उसने परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed