{"_id":"650229659a8a69c60c0e0957","slug":"khushi-tops-in-singing-mansi-in-dancing-seema-tops-in-poetry-karnal-news-c-18-knl1008-217867-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गायन में खुशी, नृत्य में मानसी, कविता में सीमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गायन में खुशी, नृत्य में मानसी, कविता में सीमा अव्वल
विज्ञापन
गायन में खुशी, नृत्य में मानसी, कविता में सीमा अव्वल
- माता सुंदरी खालसा कन्या महाविद्यालय में हुआ प्रतिभा खोज कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। माता सुंदरी खालसा कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह से विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। कविता पाठ, भाषण, मोनो एक्टिंग, गायन, वाध यंत्र, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और नृत्य में छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए समा बांधा। गायन में खुशी, नृत्य में मानसी और कविता में सीमा प्रथम रही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सतवंत कौर मान ने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा और कौशल दोनों साथ-साथ चलते हैं। समर्पण और कड़ी मेहनत से कोई भी कौशल आसानी से सीखा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी कौशल को सीख सकता है, लेकिन यदि यह कार्य प्रतिभा के बिना किया जाता है, तो कार्य अद्वितीय नहीं होगा और परिणामस्वरूप, आप सामान्यता में ही रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि अस्पष्ट क्षेत्र कहां रहता है यह लोगों की धारणा में है कि उनकी ''''प्रतिभा'''' वास्तव में क्या है। इसमें आम तौर पर बाहरी टिप्पणियों या राय की आवश्यकता होती है जो किसी को उस दिशा में मार्गदर्शन करने में मदद करेगी जिसमें वे वास्तव में प्रतिभाशाली हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ कोमल रही।
यह रहे परिणाम
- गायन : खुशी प्रथम, आरती द्वितीय, शीतल तृतीय।
- वाद्य यंत्र वादन : खुशी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, मानसी तृतीय।
- मोनो अभिनय : सीमा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, साक्षी तृतीय।
- कविता : सीमा प्रथम, मनीषा द्वितीय, नंदिनी तृतीय।
- पेंटिंग : मानसी प्रथम, प्रीति द्वितीय, आकांक्षा व मानसा तृतीय।
- नृत्य : मानसी प्रथम, अमीषा द्वितीय, कोमलप्रीत तृतीय।
- भाषण : विशाखा प्रथम, सेजल द्वितीय, सीमा तृतीय।
- प्रश्नोत्तरी : किरण प्रथम, प्रीति द्वितीय, तनु तृतीय।