फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khel Mahakumbh: In the women's category, Rohtak's team won the gold medal by securing first position, Jind won the silver medal by securing second position.

खेल महाकुंभ : महिला वर्ग में रोहतक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पदक, जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर झटका रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh: In the women's category, Rohtak's team won the gold medal by securing first position, Jind won the silver medal by securing second position.
क्रिकेट में करनाल ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल महाकुंभ के दौरान हुए क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में करनाल ने जींद को हरा दिया। करनाल टीम ने जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। महिला वर्ग में रोहतक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
शनिवार को दनियालपुर रोड स्थित निशान पब्लिक स्कूल में आयोजित फाइनल मैच में जींद ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब में करनाल ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। करनाल टीम की ओर से आयुष ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में कप्तान अंकुर सांगवान ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। इससे पहले झज्जर के साथ आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में भी करनाल ने एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस मुकाबले में झज्जर ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 148 रन बनाए। करनाल की ओर से अर्श कबीर ने 34 गेंदों में 110 रन बनाए। करनाल ने यह मुकाबला आठ ओवर में ही जीत लिया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेल अधिकारी मनोज यादव ने कोच दिनेश खोखर की प्रशंसा की। मौके पर सेवानिवृत्त खेल अधिकारी सरदार गुरुदेव, प्रमोद कुश, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ऊंचा समाना, कोच ओंकार सिंह, अश्विनी कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिकेट के अन्य मुकाबले के परिणाम
पुरुष वर्ग-
- करनाल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
फोटो - 15
- जींद टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
फोटो - 14
- झज्जर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
फोटो - 13

महिला वर्ग-
- रोहतक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
फोटो - 18
- जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
फोटो - 17
- गुरुग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
फोटो - 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed