फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   khatoo shyam

श्री खाटू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
khatoo shyam
करनाल। श्याम प्यारे की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जयघोष से गूंज उठी बैंक कालोनी। मौका था श्री श्याम सलोना संकीर्तन मंडल की ओर से ‘एक शाम सांवरिया के नाम’ संकीर्तन का। इस दौरान गायकों ने विभिन्न भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बाबा का गुणगान करते हुए कुरुक्षेत्र के लखबीर सिंह लक्खा ने ‘मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा’ भजन गाया। कलाकार हेमंत ललित ने ‘प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केस, कलियुग का राजा खाटू नरेश, हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। पानीपत के कलाकार प्रिंस बजाज ने ‘ओ केसरी के लाला मेरा छोटा सा काम, मेरे श्याम जी को कह देना जय श्री श्याम’ भजन गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। चुलकाना धाम से आए चिराग गुप्ता ने कोलकता से आए विशेष फूलों की 21 मालाओं से श्री श्याम बाबा का शृंगार किया। शाम को श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु उमेश भंडारी, उमूल मित्तल, पंकिल, अमन गोयल, सचिन गुप्ता, सुशील गर्ग, अजय सैनी, रोहित बंसल, सुरेश मित्तल और राहुल भारद्वाज से विशेष पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। संकीर्तन के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed