फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khalsa college raid in Ratnawali

Karnal News: रत्नावली में खालसा कॉलेज की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Khalsa college raid in Ratnawali
- राज्य स्तरीय युवा समारोह में विद्यार्थियों ने जीते पांच पुरस्कार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली युवा समारोह में धाक जमाई। कुल पांच विधाओं में संस्थान के विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते हैं। विजेताओं के कॉलेज पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्राचार्य प्रो. शशि मदान ने बताया कि रत्नावली की विद्या हरियाणवी भजन में छात्र देव रावत ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं देव ने ही हरियाणवी गजल में दूसरा पुरस्कार जीता। छात्र कशिश ने हरियाणवी लोकगीत में तीसरा पुरस्कार जीता और हरियाणवी पॉप सॉन्ग एवं डांस में राज्य भर में दूसरा पुरस्कार जीता। कॉलेज पहुंचने पर सभी विजेता छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस एवं उप प्रधान कंवरप्रीत कौर विर्क ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कंवरजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि कॉलेज ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अनेक आयाम स्थापित करते हुए कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज हर विद्यार्थी के सर्वाधिक विकास हेतु हर संभव प्रयास करता है। उन्होंने प्राचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगीत विभाग के डॉ. कृष्ण अरोड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. बीर सिंह, मास्टर राजेश, डॉ. जितेंद्र पाल सिंह, कोरियोग्राफर सुनील, रवि, ईशा, साक्षी, जैस्मिन व मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed