फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Katra Gandhidham train stood at karnal 3.30 hours

कटरा-गांधीधाम ट्रेन का करनाल में इंजन फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Katra Gandhidham train stood at  karnal 3.30 hours
माता वैष्णो देवी कटरा से गांधी धाम-गुजरात जा रही ट्रेन नंबर 04676 का करनाल रेलवे स्टेशन पर वीरवार शाम 7:20 बजे इंजन फेल हो गया। ट्रेन की बिजली लाइन का पेंटोग्राफ (बिजली लाइन से ट्रेन के इंजन को 25 हजार वोल्ट करंट देने वाला यंत्र) झुक जाने से बिजली लाइन से कनेक्शन कट गया और ट्रेन करनाल स्टेशन पर रुक गई। ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों को कई घंटे करनाल में इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट जाने या दिल्ली से आगे की ट्रेन पकड़ने वाले कुछ यात्रियों को रेलवे प्रबंधन ने अन्य ट्रेनों से दिल्ली की ओर रवाना किया। आनन-फानन में पानीपत से विभागीय अभियंताओं की टीम विशेष रेल वाहन से करनाल पहुंची और बिजली लाइन कटवाने का इंतजार किया जाता रहा। चूंकि अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा जा रहा था, इसलिए बिजली लाइन नहीं काटी जा सकती थी। रात 9:37 बजे वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के बाद 9:50 बजे पेंटोग्राफ को ठीक करने का काम शुरू हो सका। रात 10:52 बजे फाल्ट दूर होने के बाद गाड़ी दिल्ली की ओर चल पड़ी। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रेन में सात वातानुकूलित डिब्बे
कटरा-गांधी धाम 04676 ट्रेन कटरा से सुबह 9:55 बजे चली। 31 घंटे बाद अगले दिन शाम 5:40 बजे गांधी धाम इसकी पहुंच है। ट्रेन में 7 वातानुकूलित डिब्बे, 10 स्लिपर क्लास व दो जनरल डिब्बों सहित 19 डिब्बे हैं। सभी आरक्षित श्रेणी की सीट हैं। करनाल रेलवे स्टेशन के समीप से गाड़ी जब गुजर रही थी तो पेंटोग्राफ नीचे झुक गई और बिजली कट जाने से ट्रेन रुक गई। पेंट्रोग्राफ से ही ट्रेन के इंजन में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में करंट पहुंचता है। गनीमत रही कि यह फाल्ट स्टेशन पर हुआ अन्यथा आगे बढ़ने पर यात्रियों की दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमएस मीणा मौके पर तैनात रहे। अन्य गाड़ियों को लूपलाइन से धीमी गति से गुजारा गया। जिस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हुई। रेलवे में लुकआउट मैसेज भेजा गया ताकि अन्य गाड़ियों को गुजरने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

पेंटोग्राफ में फाल्ट की वजह से ट्रेन रुकी है। जिन यात्रियों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी थी या आगे की ट्रेन पकड़नी थी उन्हें दूसरी गाड़ियों से रवाना कर दिया गया। स्टेशन पर उद्घोषणा करवा दी गई ताकि यात्री ट्रेन से ज्यादा दूरी पर न रहें। यह फास्ट गाड़ी है। फाल्ट से जो समय खराब हुआ उसे कवर कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमके मीणा, ट्रेन सुपरिंटेंडेंट
उन्हें अंबाला से अहमदाबाद जाना है। यह गाड़ी पहले कभी लेट नहीं हुई। पहली बार ऐसा हुआ है।
-विजय, यात्री
उन्हें कटरा से दिल्ली जाना है। ट्रेन खराब होने से घर जाने में देरी हो गई। स्टेशन पर चाय-पानी की दिक्कत नहीं हुई।
-राज सिंह, यात्री
वे कटरा से सवार हुए और दिल्ली से आगे रानीखेत की ट्रेन पकड़नी थी। जिसकी रिजर्वेशन करवा रखी है। आगे की ट्रेन छूट गई है।
-अटल बिहारी पांडे
कटरा से दिल्ली जाना था। पांव में दिक्कत के कारण ट्रेन से नीचे नहीं उतर सकी। घर जाने में देरी हो गई। परिजन इंतजार कर रहे हैं।
-विमला
ट्रेन के करनाल रुकने से घर जाने में देरी हुई है। परिजन संपर्क कर रहे हैं। करनाल स्टेशन पर चाय-पानी की उपलब्धता में दिक्कत नहीं हुई।
-पूजा व हिना, अहमदाबाद
------------
सैनिक को हुई देरी
पठानकोट से आए और कच्छ-भुज में बॉर्डर पर शुक्रवार रात 12 बजे से पहले ज्वाइन करना है। गाड़ी खराब होने से उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने में देरी हुई।
-अतुल कुमार, सैनिक
दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन को करनाल में लूपलाइन से धीमी गति से गुजारा गया। उसके बाद ही बिजली लाइन का फाल्ट दूर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकी।

कटरा-गांधी धाम ट्रेन की पेंट्री कार में रेडी टू ईट डिश व पानी उपलब्ध था। कैटरिंग स्टाफ यात्रियों को खाना मुहैया करवाने में जुटा रहा। कुछ यात्रियों ने बाहर से भी खाना मंगवाया। चूंकि शाम को खाने का वक्त था तो भूख के मारे कुछ यात्री व्याकुल भी दिखाई दिए। रेडी टू ईट डिश का डिब्बा 150 रुपये का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed