फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karthik's dead body arrived from Canada on the 12th day, cremated

Karnal News: कनाडा से 12वें दिन पहुंचा कार्तिक का शव, हुआ संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Karthik's dead body arrived from Canada on the 12th day, cremated
करनाल। करनाल के 20 साल के युवक की कनाडा में 23 नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सरकार और प्रशासन की मदद से हादसे के 12वें दिन कार्तिक सैनी का शव भारत आ गया और सोमवार को उसका संस्कार हुआ। कार्तिक सितंबर 2021 में पढ़ने और काम करने के लिए करनाल से कनाडा गया था, लेकिन एक साल दो माह बाद ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं कनाडा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के सेक्टर-8 निवासी जोगिंद्र सैनी के बेटे कार्तिक की 23 नवंबर को कनाडा में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। टोरंटो में कार्तिक की साइकिल को एक पिकअप ने टक्कर मार दी थी। यहां तक कि पिकअप चालक उसे सड़क पर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय कार्तिक सैनी बीते वर्ष सितंबर में से कनाडा गया था। वह टोरंटो के शेरिडन कॉलेज का छात्र था और कंप्यूटर सिस्टम तकनीशियन प्रोग्राम में नामांकित था। पढ़ाई के साथ ही वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करता था। टोरंटो के योग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू चौराहे पर काम से घर लौटते समय कार्तिक पिकअप की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया था। परिजनों ने बताया कि कार्तिक का शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविवार को टोरंटो में परिवार को शव मिल जाएगा और सोमवार की फ्लाइट से भारत लाने के बाद उसी दिन कार्तिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस कार्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार से जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन

बॉक्स
मौत के बाद कनाडा किया प्रोटेस्ट
कार्तिक की मौत के कनाडा में भी उसके लिए उस जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट किया गया और लोगों को बताया गया कि यहीं पर कार्तिक की हादसे में जान गई है, वहां उसे श्रद्धांजलि भी दी गई। अब कार्तिक इस दुनिया में नहीं है, बची हैं तो उसकी कुछ यादें जो वक्त परिवार वालों के साथ उसने बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed