फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari's son will study in London on scholarship

Karnal News: कर्णनगरी का बेटा छात्रवृत्ति पर लंदन में करेगा पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari's son will study in London on scholarship
- तीन करोड़ रुपये की रोडस छात्रवृत्ति के लिए एनडीआरआई के वैज्ञानिक के बेटे का हुआ चयन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन में पढ़ाई करने के लिए पांच भारतीयों को रोडस छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। चयनित भारतीयों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल व कर्नाटक के छात्र शामिल हैं। इनमें शुभम नरवाल करनाल के रहने वाले हैं। जबकि रयान चक्रवर्ती बंगाल से, विभा स्वामीनाथन कर्नाटक से, अवनिश वत्स झारखंड से और पल अग्रवाल उत्तर प्रदेश से शामिल हैं।

शुभम नरवाल एनडीआरआई करनाल में कार्यरत मुख्य तकनीकी अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र नरवाल के पुत्र हैं। शुभम इस समय भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ईटनागर बरेली से पशु चिकित्सक की डिग्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडस स्कालरशिप दुनिया की सबसे पुरानी स्नातक छात्रवृत्ति है, जो 1903 से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन की ओर से चलाई जा रही है। भारत के लिए इस छात्रवृत्ति की शुरुआत 1947 में की गई थी। वर्ष 1947 से प्रत्येक वर्ष पांच असाधारण प्रतिभा वाले आवेदकों को दी जाती है। इसकी चयन प्रक्रिया बहुत कठिन है। इसमें लिखित परीक्षा के पश्चात दो चरण का साक्षात्कार होता है, जिसमें विदेश सचिव स्तर के उच्च अधिकारी बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के शुभम नरवाल पशु चिकित्सा से चयन होने वाले प्रथम भारतीय हैं और विश्व में वे दूसरे हैं। यह छात्रवृत्ति लगभग तीन करोड़ रुपए की होती है। शुभम नरवाल के पिता डॉ. सुभाष नरवाल आंबेडकर समाज कल्याण सभा करनाल के सक्रिय सदस्य हैं और आंबेडकर भवन सेक्टर-16 में योगदान देते रहते हैं। शुभम नरवाल की उपलब्धि पर आंबेडकर समाज कल्याण सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed